Categories: Uncategorized

सड़क के किनारे झाड़ी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) मईल थाना क्षेत्र के जमुआ गांव के समीप भागलपुर कुंडौली मुख्य सड़क के किनारे झाड़ियों में, एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल मइल थाने को दी, सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दिया।
भागलपुर कुंडौली मार्ग के पास जमुआ गांव के पास सड़क के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। जिसे देखकर लोगों में दहशत फैल गई। इस की सूचना मिलते ही मईल पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोग के अनुसार यह आदमी कई दिनों से इधर-उधर घूम रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है यह विक्षिप्त था। लेकिन इसकी आकस्मिक मृत्यु का अभी कोई पता नहीं चला है । वही शव की शिनाख्त के लिए पुलिस खोजबीन कर रही है। भागलपुर चौकी प्रभारी मानसिंह से वार्ता करने पर उन्होंने बताया की यह अज्ञात शव के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है ।
थाना अध्यक्ष गोरखनाथ सरोज मईल ने कहा कि वह घूम फिर कर वही रहता था व्यक्ति अर्ध विक्षिपत था उसके साथ किसी तरह की कोई घटना नहीं हुई है, शव को पोस्टमार्टम हाउस देवरिया भेज दिया गया है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का वातायन विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं कार्यशाला संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…

6 hours ago

स्वच्छता रैली, रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य जागरूकता के साथ एनएसएस शिविर का छठा दिवस संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के…

6 hours ago

‘वंदे मातरम् चौक’ बनाने की मांग, राष्ट्रभक्ति को बढ़ावा देने की पहल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में राष्ट्रभक्ति को सशक्त करने और जनभावनाओं के…

6 hours ago

एआई तकनीक से डिजाइन और विनिर्माण पर विशेषज्ञों का मंथन शुरू

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 20…

7 hours ago

छात्रावास में सजी कला की महफिल, नृत्य-गायन व काव्य से छात्राओं ने जीता दिल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अलकनंदा महिला छात्रावास में नृत्य, गायन…

7 hours ago

डंपरों की रफ्तार पर लगेगा ब्रेक हादसों पर सख्ती

मंडलायुक्त, डीआईजी, एसएसपी व डीएम का कड़ा निर्देश—नियम तोड़ने पर कार्यदाई संस्थाएं होंगी जिम्मेदार गोरखपुर(राष्ट्र…

7 hours ago