सूचना विभाग ने किया विकास प्रदर्शनी का आयोजन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों, नये कीर्तिमानों एवं नीतियों से सम्बन्धित बुद्धा पार्क में आयोजित त्रिदिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ विधायक पड़रौना मनीष कुमार जायसवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर उप जिला मजिस्ट्रेट मुहमद जफर व अपर जिला सूचना अधिकारी राहुल कुमार ने अतिथियों व पत्रकारों को विकास प्रदर्शनी में लगे सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दिया।

👉विकास प्रदर्शनी के माध्यम से केन्द्र व प्रदेश सरकार की विकासपरक योजनाओं से रूबरू होगें जनपदवासि-सदर विधायक

प्रदर्शनी का शुभारम्भ करते हुए विधायक पडरौना ने बताया कि सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से रूबरू व परिचित कराने हेतु इस विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
सदर विधायक ने विकास प्रदर्शनी की सराहना करते हुए प्रदर्शनी में लगे विभिन्न योजनाओं व उपलब्धियों/नये कीर्तिमानों का अवलोकन करने हेतु उन्होंने जनपदवासियों से प्रदर्शनी में आने की अपील किया। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहीत अन्य योजनाओ से अच्छादित होते व मेडिकल कालेज निर्माण की तरफ अग्रसर सहित अन्य विकासपरक कार्यो व योजनाओं पर बल दिया। उन्होंने उपस्थित मीडिया बंधुओं से मीडिया के माध्यम से लोगो को प्रदर्शनी में आकर सरकार की योजनाओं की जानकारी से अवगत होने की अपील की।
उप जिला मजिस्ट्रेट मुहम्मद जफर ने केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनहितार्थ विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, विकास के पथ पर अग्रसर नये आयामों सहित जनपद के विकास कार्यो पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस विकास प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन मानस को एक ही छत के नीचे सभी योजनाओं की समग्र जानकारी मिल रही है।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यह त्रिदिवसीय विकास प्रदर्शनी आज से प्रारम्भ होकर 30 अगस्त को शाम तक संचालित रहेगी। उन्होंने महिलाओं व बालिकाओं, स्वास्थ्य, कौशल, रोजगार, कृषक, ऐतिहासिक व अध्यात्मिक विरासत व धरोहर प्रदेश व देश की प्रगति में अग्रसर विभिन्न योजनाओं नीतियों के बारे में सभी को अवगत कराया। उन्होंने जनपदवासियों महिलाओं, युवाओं, छात्र/छात्राओं से अपील किया की इस प्रदर्शनी का अवलोकन करने के पश्चात् आपको योजनाओं से सम्बन्धित क्रियान्वयन हेतु समग्र जानकारी प्राप्त होगी।
उक्त के अवसर पर अन्य विभागों के अधिकारी गण के साथ प्रिंट/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार गण सहित सूचना विभाग के अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

संवाददाता कुशीनगर…

parveen journalist

Recent Posts

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

2 hours ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

2 hours ago

आधी रात मंदिर मार्ग पर मची चीख-पुकार, बेकाबू ट्रक ने उजाड़ दिए कई परिवार

शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण हादसा: 13 की मौत से पसरा मातम, 40 घायल…

2 hours ago

मेक्सिको के तट पर पलटी नौका, 11 लोग लापता! 16 की बची जान, शार्क के हमले से घायल मिला यात्री; समुद्र में तेज हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…

3 hours ago