मुख्यमंत्री ने बाढ़ से जलमग्न हुए क्षेत्रो का हवाई दौरा कर ली जानकारी

पीड़ितों में बाटी राहत सामग्री

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाहजहांपुर के मिर्जापुर गाँव में पहुंच कर उन्होंने बाढ़ से प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा किया, ततपश्चात मुख्यमंत्री ने शिवमंगल सिंह डिग्री कॉलेज में जाकर बाढ़ पीड़ितों से मिले तथा जानकारी प्राप्त कर लोगो मे राहत सामग्री वितरण की।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना समेत जिले के जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
शाहजहांपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ क्षेत्र मिर्जापुर और कलान का हवाई दौरा किया, ततपश्चात उन्होंने मिर्जापुर के शिवमंगल सिंह डिग्री कॉलेज में बाढ़ प्रभावित लोगों में राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार आपदा के समय आपके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीड़ितों की हर सम्भव मदद का प्रयास किया जा रहा है। हर पीड़ित को राहत सामग्री में 10 किलो चावल, आटा, आलू, दाल आदि दे रहे हैं। एंटी स्नेक वैक्सीन भी हर सीएचसी पर उपलब्ध करा दी गई है। पशुओं के चारे का इंतजाम भी किया गया है। जिला प्रशासन को आपदा से हुई हानी को देखते हुए, राहत के रूप में मुआवजे की धनराशि को देने का निर्देश दिया हैं। उन्होंने कहा कि मकान गिरने पर नया मकान पीएम और सीएम आवास योजना के जरिये दिया जाएगा।
उन्होंने बाढ़ से बर्बाद हुए फसल का तत्काल सर्वे कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का प्रशासन को निर्देश दिया है,
ताकि किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ से लोग परेशान होते हैं। इसके लिए सिंचाई विभाग को स्थायी समाधान के लिए निर्देश दिए हैं। योगी आदित्यनाथ द्वारा शाहजहांपुर में क्षतिग्रस्त कोलाघाट पुल के स्थान पर नये पुल बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

3 hours ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

3 hours ago

आधी रात मंदिर मार्ग पर मची चीख-पुकार, बेकाबू ट्रक ने उजाड़ दिए कई परिवार

शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण हादसा: 13 की मौत से पसरा मातम, 40 घायल…

3 hours ago

मेक्सिको के तट पर पलटी नौका, 11 लोग लापता! 16 की बची जान, शार्क के हमले से घायल मिला यात्री; समुद्र में तेज हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…

4 hours ago