पेड़ से लटकती मिली युवक की लाश, क्षेत्र मे सनसनी

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम थवईपार के दक्षिण सिवान में बुधवार की सुबह एक 40 वर्षीय युवक की लाश पेड़ से लटकती हुई मिली।जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इक्कठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त विवरण के अनुसार थवईपार निवासी तानसेन (40) पुत्र ज्ञानदास उर्फ नाटे मंगलवार की रात खाना खाने के बाद गांव में टहलने निकला था। देर रात तक घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू किया। परिजन अभी इधर उधर तलाश ही रहे थे कि बुधवार की सुबह गांव से दक्षिण सिवान में नाले के पास पेड़ से लटकती उसकी लाश मिलने की जानकारी हुई।
सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे।

    सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को नीचे उतारा। शव देखकर ऐसा लग रहा था कि मृत्यु से पूर्व उसकी किसी से जमकर संघर्ष हुआ था। उसके पूरे शरीर पर मिट्टी लगी थी और पैर की उंगलियों में चोट के निशान मौजूद थे।
    पुलिस ने शव का पंचनामा भरवा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने बताया कि तानसेन पल्लेदारी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। परिवार का माहौल भी बहुत अच्छा था। उन्होंने बताया कि उनका बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता। किसी ने उसकी हत्या करने के बाद लाश को पेड़ से टांग दिया होगा।

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी बृजेन्द्र पटेल ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अन्य पहलुओं की भी जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

कुशीनगर: विचारधारा आधारित संगठन ही मज़बूत सरकार का आधार : मदन गोविन्द राव

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन…

2 hours ago

आईजीआरएस और राजस्व वसूली की समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर…

2 hours ago

किशोरियों और महिलाओं के सम्मान से समाज को मिलेगी नई दिशा : जितेन्द्र

की लाइट फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित, समाज में समानता व सम्मान का संदेश महराजगंज (राष्ट्र…

2 hours ago

घुघली पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी का खुलासा, फरार शातिर चोर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए…

2 hours ago

अंतरपीढ़ीगत समन्वय पर जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित

छिन्दवाड़ा/म.प्र. (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ, जिला छिन्दवाड़ा (म.प्र.) में सतपुड़ा विधि महाविद्यालय, मोहन…

2 hours ago

फतेह बहादुर शाही ने 1857 से पहले ही अंग्रेजों के खिलाफ छेड़ दी थी आजादी की लड़ाई: जेएन सिन्हा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग द्वारा…

2 hours ago