नदी में उतराता मिला व्यक्ति का शव

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बरहज थाना क्षेत्र के गौरा घाट मुक्तिपथ के निकट मंगलवार की सुबह, सरयू नदी में एक व्यक्ति का शव उतराया मिला, मिलने से क्षेत्र में मची सनसनी। सूचना के आधार पर पहुंची बरहज पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर शव की शिनाख्त मदनपुर थाना क्षेत्र के कुसम्हा गांव निवासी अर्जुन कुमार (42) पुत्र चौखट प्रसाद के रूप में हुई। हालांकि मृतक की बाइक कपरवार घाट के तट पर और दोनों पैर का चप्पल नदी के किनारे मिला है। गौरा घाट पर पहुंचे परिजनो ने आरोप लगाया कि अर्जुन की हत्या कर शव ठिकाने लगाने के प्रयास किया गया है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जब सुबह नदी के किनारे कुछ लोगों टहलने गए तो वहा सरयू नदी में 1 व्यक्ति का शव उतराया देख , शोर मचाया। इस दौरान देखते देखते भारी भीड़ जमा हो गयी।ततपश्चात जानकारी प्राप्त होने पर थाना प्रभारी कपिलदेव चौधरी मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए, और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।
लोगों की माने तो शव का दोनों पैर रस्सी से बधा हुआ था, जबकि दोनों हाथ खुले हुए थे, लेकिन शव में डोरी लगी हुई थी। चेहरे पर चोट के निशान पाए गए, जबकि शरीर और कपड़े पर खून के धब्बे भी थे। अर्जुन के मिले शव को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा है।सूत्रों की माने तो
मदनपुर थाना क्षेत्र के कुसम्हा निवासी अर्जुन कुमार बीते शनिवार को घर से गायब होना बताया जा रहा है, और परिजन अर्जुन की काफी तलाश किए। लेकिन उसका कहीं पता नहीं लग सका था। अर्जुन का शव मिलने की जानकारी होने पर मां गुलाबी देवी और पत्नी संगीता दहाड़ें मारने लगीं। जबकि पुत्र अमन, पुत्रियां अंजली और शिवानी का रो-रो कर बुरा हाल था।
सीओ बरहज अंशुमन श्रीवास्तव ने कहा कि शव की शिनाख्त करा ली गई है। मृतक की पहचान हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने से पहले कुछ कहा नहीं जा सकता है। मामले की जांच कराई जा रही है।

rkpshomnath

Recent Posts

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

3 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

3 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

3 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

3 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

3 hours ago

हाईटेंशन तारों के नीचे दुर्गा पंडाल, सुरक्षा इंतजाम नदारद

नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…

3 hours ago