छत के पंखे से लटकता मिला एक व्यक्ति का शव

कर्नलगंज गोंडा(राष्ट्र की परम्परा)02 सितम्बर…

छत के पंखे से लटकर एक व्यक्ति ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। घटना नगर कर्नलगंज के मोहल्ला कसगरान से जुड़ा है। यहां बबीना झांसी निवासी कुलदीप अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रहता था। पत्नी शिक्षा क्षेत्र हलधरमऊ अंतर्गत किसी प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक हैं। शुक्रवार को दोपहर बाद अज्ञात कारणों से कुलदीप कमरे के पंखे से लटक गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी कर रही है। नगर पुलिस चौकी प्रभारी दिवाकर मिश्रा ने बताया कि मृतक कुलदीप अपनी पत्नी व बच्चों के साथ नगर कर्नलगंज के मोहल्ला कसगरान में किराए के मकान में रह रहा था। उसकी पत्नी शिक्षा क्षेत्र हलधरमऊ के प्राथमिक विद्यालय विशुनपुरा सहायक अध्यापक के पद पर तैनात है। अज्ञात कारणों से कुलदीप ने कमरे के अंदर पंखे के सहारे फांसी लगा लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है।

संवादाता गोंडा…

parveen journalist

Recent Posts

12 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा ‘विशेष रोजगार सृजन दिवस’-: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ, (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने और मानव दिवस सृजन को…

8 hours ago

प्रशासकों का कार्यकाल छह माह बढ़ाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में ग्राम पंचायतों के निवर्तमान प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए…

11 hours ago

दुर्गा प्रतिमा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत, युवक गंभीर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर सतीजोर गांव के पास…

12 hours ago

रामलीला मेले की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग, एसडीएम को सौंपा कार्यक्रमों का ब्योरा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा रामलीला मेला मैदान में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक…

12 hours ago

थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मोतीपुर थाने में शनिवार को उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में…

12 hours ago