अधेड़ व्यक्ति का तालाब में तैरता मिला शव

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के थाना फखर पुर हैबतपुर गंगापुर गाँव निवासी एक अधेड़ सोमवार शाम को निजी कार्य से घर से गया था। अधेड़ का शव तालाब में मिला है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि पैर फिसलने से वह पानी में डूब गया। उसका शव मंगलवार को गाँव से एक किलोमीटर दूर मिला। पुलिस ने शव तालाब से बाहर निकलवाया। शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हैबतपुर के मजरा गंगापुर निवासी राकेश अवस्थी (52) सोमवार शाम को घर से निजी कार्य के लिए कहीं गए थे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि पूरी रात राकेश की खोजबीन की गई, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। सुबह परिवार के लोग राकेश की खोजबीन करते हुए गाँव से एक किलोमीटर दूर पंडितपुरवा गाँव के पास गडैला तालाब में उतराता मिला। इस पर परिवार के लोग रोने लगे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। प्रभारी थानाध्यक्ष विंदेश्वरी प्रसाद यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तालाब में डूबने से मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

3 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

3 days ago