आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा) महराजगंज थाना क्षेत्र के देवारा जदीद (टोटहवा) निवासी तरसूल निषाद का शव उनके घर से लगभग 150 मीटर दूर पेड़ से लटका मिला, जिससे हड़कंप मच गया |मिली जानकारी के अनुसार सुबह के समय गांव के कुछ लोगों ने पेड़ से लटके एक व्यक्ति के शव को देखा और तत्काल इसकी सूचना गांव वालों को दी |सूचना पर आस पास के लोग इकठ्ठा हुए और मृतक की पहचान गांव के ही, तरसूल निषाद उम्र 65 वर्ष के रूप में करते हुए उनके परिवार वालों को घटना की जानकरी दी | जानकारी पर पहुंचे परिजन उन्हें लटका देख स्तब्ध रह गए जबकि उनकी पत्नी रजिया का रो रो कर बुरा हाल रहा |घटना की जानकारी गांव वालों ने लगभग 10:00बजे स्थानीय थाने को दी |जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी कमलकांत वर्मा मय पुलिस बल मौके पहुंचे और शव को कब्जे में ले आवश्यक कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया |घटना के बारे में ज़ब थाना प्रभारी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि प्रारम्भिक स्तर पुलिस जाँच और साक्ष्य संकलन कर रही हैं तथा साथ ही साथ शव को परीक्षण के लिए जिले पर भेज दिया हैं और शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के उपरांत ही कुछ कहा जासकता है।उन्होंने बताया कि यदि रिपोर्ट और पुलिस जाँच में किसी की भी संलिप्तता पायी जाती हैं, तो उसपर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी |
सुनीता कुमारी पूर्णियां बिहार भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में समय की गणना केवल दिनों…
बहन की प्रताड़ना से आहत होकर युवती ने लगाई थी फांसी, पुलिस ने की कार्रवाई…
कूटरचना कर लोगों को बनाता था शिकार, पुलिस ने दबोचा आरोपी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गुलरिहा थाना…
एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि…
सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…