नहर में मिला शव,जांच मे जुटी पुलिस

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। घुघली थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत हरपुर महंथ कुर्मी टोला के पास नहर में उतराता शव मिला है। क्षेत्र में हड़कंप मच गया है वही शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर जांच मे जुट गयी है। प्राप्त समाचार के अनुसार घुघली थाना क्षेत्र के विशनपुर गबडुआ निवासी दिलीप कन्नौजिया 55 वर्ष पुत्र संतराज शनिवार रात खेत में पानी चलाने गए थे रविवार सुबह तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश करना शुरू किया।तभी परिजनों को सूचना मिली कि हरपुर महंथ कुर्मी टोला के पास नहर में एक शव उतराता मिला है जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों द्वारा शव की पहचान दिलीप कन्नौजिया के रूप में की गयी, वही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Karan Pandey

Recent Posts

दो साल बाद जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना हुआ मुश्किल, अब कोर्ट के आदेश के बिना नहीं होगा पंजीकरण

नई व्यवस्था लागू होते ही बदले नियम, पुराने मामलों के आवेदकों को प्रथम श्रेणी न्यायिक…

38 minutes ago

35 लोगों से भरी स्कूल बस पर काल बनकर आया डंपर, शीशे टूटे, बच्चे घायल; टीचर ने गंवाई जान

कानपुर में स्कूल बस का भीषण हादसा, डंपर की टक्कर से महिला टीचर की मौत;…

47 minutes ago

लद्दाख के नक्शे में बड़ा बदलाव! 28 जगहों को मिली आधिकारिक पहचान, जानिए पूरी सूची

लद्दाख को लेकर केंद्र का बड़ा कदम! 28 जगहों और भौगोलिक संरचनाओं के नाम अब…

1 hour ago

बुजुर्गों से संवाद, बालिकाओं की सुरक्षा और संदिग्धों की चेकिंग

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में सुबह की शुरुआत को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस…

1 hour ago

नबान्न में PMO का नाम लेकर मांगी गोपनीय जानकारी! दिल्ली से पकड़ी गई आकांक्षा विद्यार्थी

पीएमओ अधिकारी बनकर नबान्न में घुसी महिला गिरफ्तार, दिल्ली से बंगाल लाई गई; अंतरराज्यीय कनेक्शन…

5 hours ago

स्पेशल TET पर शिक्षामित्रों को बड़ा झटका! हाईकोर्ट ने 220 की याचिका खारिज की, जानिए अब क्या होगा

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के करीब 1.43 लाख शिक्षामित्रों के लिए स्पेशल TET…

5 hours ago