जुलाई के पहले सप्ताह से शुरू होंगी डीडीयूयू की प्रवेश परीक्षाएं

  • अब 25 जून तक किए जा सकेंगे आवेदन और त्रुटि सुधार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षाएं जुलाई के पहले सप्ताह से प्रारंभ होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम 25 जून को जारी किया जाएगा।
इस बीच बड़ी संख्या में त्रुटिपूर्ण आवेदनों में सुधार के अनुरोध को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवेदन और संशोधन की अंतिम तिथि को तीन दिन के लिए बढ़ा दिया है। अब अभ्यर्थी 25 जून तक नए आवेदन कर सकते हैं या अपने पुराने आवेदन में सुधार कर सकते हैं।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि यह निर्णय विद्यार्थियों के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि किसी भी अभ्यर्थी को प्रमाणपत्र या अन्य तकनीकी कारणों से आवेदन में बाधा न हो।
अब तक लगभग 57 हजार अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें से 34 हजार से अधिक ने अंतिम रूप से आवेदन फॉर्म जमा कर दिए हैं। वहीं, एक हजार से अधिक छात्रों ने जाति प्रमाणपत्र या वेटेज से संबंधित दस्तावेजों में देरी के कारण आवेदन में त्रुटि सुधार हेतु निवेदन किया है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि से पहले अपने आवेदन की स्थिति की दोबारा जांच करें और यदि आवश्यक हो तो सुधार अवश्य करें, ताकि परीक्षा में शामिल होने में कोई परेशानी न हो।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

3 मार्च को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज महान हस्तियां

3 मार्च को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…

4 hours ago

3 मार्च को जन्मे व्यक्ति: इतिहास, कला, सेना और खेल जगत की महान विभूतियाँ

3 मार्च को जन्मे व्यक्ति भारत और विश्व इतिहास में विशेष स्थान रखते हैं। इस…

4 hours ago

पंचांग 03 मार्च 2026: फाल्गुन पूर्णिमा, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और चंद्र राशि जानें

पंचांग 03 मार्च 2026 (Panchang 03 March 2026)दिनांक: 03/03/2026, मंगलवारपक्ष: फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमासंवत: विक्रम…

4 hours ago

अंबरनाथ में भव्य होली मिलन समारोह संपन्न, सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हुआ शहर

महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)। अंबरनाथ महोत्सव सांस्कृतिक संस्था द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन…

9 hours ago