सिकंदरपुर/(राष्ट्र की परम्परा)l आदर्श नगर पंचायत सिकन्दरपुर में हर वर्ष की भांति इस बार भी मोहर्रम के पवित्र महीने की शुरुआत से पहले ही सिकंदरपुर कस्बे में श्रद्धालु भावपूर्ण अंदाज़ में इसकी तैयारी में जुट गए हैं। कस्बे के डोमनपुरा, गांधी, बड्डा, मिल्की सहित अनेक छोटे-बड़े मोहल्लों में पाटा नियाज़ का आयोजन कर मोहर्रम का आगाज़ किया गया।

इस मौके पर युवाओं ने अपने-अपने मोहल्लों में पारंपरिक जुलूस निकालते हुए भ्रमण किया। जुलूस का समापन इमामबाड़े के शहन में हुआ, जहां उपस्थित लोगों ने अपनी श्रद्धा प्रकट की और एकत्र होकर धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी मोहल्लों से लाई गई लाठियों को एक स्थान पर रखकर फातिहा पढ़ी गई। इसके उपरांत मौजूद लोगों में मिठाइयों का वितरण किया गया, जिससे माहौल में सामूहिकता और भाईचारे का संदेश गूंज उठा।

इस अवसर पर जनाब इश्तियाक खान, बबलू मास्टर, इम्तियाज़ खान, लड्डन भाई, सज्जाद खान, लड्डू भाई समेत सभी मोहल्लों के युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित रहेl

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

निरसा में गोलियों की गूंज: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शूटर सागर सिंह घायल, गिरफ्तार

सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…

8 hours ago

UPI के नए चार्ज पर कानूनी चुनौती, MDR फ्रेमवर्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा UPI MDR विवाद, ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% शुल्क…

8 hours ago

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

14 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

15 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

16 hours ago