Categories: Uncategorized

डीडीयू की महिला बास्केटबॉल टीम ने मणिपुर विश्वविद्यालय को हराया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर में चल रही पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय बास्केटबॉल महिला प्रतियोगिता 2024 -25 के पहले दिन गुरुवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर ने अपने पहले मैच में मणिपुर विश्वविद्यालय पर 48 – 12 के भारी अंतर से जीत दर्ज की। गोरखपुर विश्वविद्यालय की टीम मैच के शुरुआत से ही मणिपुर विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों पर हावी रही, और पहले क्वार्टर से बड़ी बढ़त बना ली। मणिपुर विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने जीत के अंतर को हाफ टाइम के बाद कम करने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हुए और विश्वविद्यालय की महिला खिलाड़ियों ने एक बड़े अंतर से जीत दर्ज की।
यह जानकारी विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. राज वीर सिंह ने दी तथा बताया कि विश्वविद्यालय टीम की ओर से शुभ्रा सलोनी, उर्विजा, श्रेया, शिवांशी और अमृता ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया साथ ही टीम की कोच प्रत्याँजलि का योगदान सराहनीय रहा।
बास्केटबॉल टीम की जीत पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित की है साथ ही प्रति कुलपति प्रो. शांतनू रस्तोगी अध्यक्ष क्रीड़ा परिषद प्रो. विमलेश मिश्र, प्रो. विजय चहल, प्रो. अलोक गोयल, प्रो प्रत्युश दुबे, डॉ. मनीष पाण्डेय आदि ने बधाई एवं शुभकामनायें दी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

राफेल फैक्ट्री में कैमरा कांड, भारत को 114 जेट की मंजूरी

भारत द्वारा राफेल फाइटर जेट को ‘मेक इन इंडिया’ के तहत देश में बनाने की…

10 minutes ago

दिल्ली के रोहिणी में सनसनी, नवजात अपहरण कांड का खुलासा

दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी में सनसनीखेज घटना सामने आई है। Baba Saheb Ambedkar Hospital,…

21 minutes ago

ITI मऊ में 20% सीटों पर सीधा प्रवेश, 23 फरवरी डेडलाइन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Government Industrial Training Institute Mau (ITI, मऊ) में आईएमसी कोटे के…

38 minutes ago

गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश, टीटीई फरार; 10 हजार का इनाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। Gorakhpur से अहमदाबाद जा रही गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी…

2 hours ago

I-PAC रेड पर SC में घमासान, ED पर आरोप-प्रत्यारोप

पश्चिम बंगाल में पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म I-PAC के दफ्तर और उसके को-फाउंडर प्रतीक जैन के…

2 hours ago

जनसुनवाई पर सख्ती, CM की ऑनलाइन निगरानी शुरू

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। Gorakhpur में जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक सख्त और प्रभावी बना…

2 hours ago