गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अपने होटल प्रबंधन एवं केटरिंग संस्थान के छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण सहयोग की शुरुआत की है। जो उनके व्यावसायिक विकास के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।
विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने अपने कनाडा दौरे के दौरान वैंकूवर स्थित विख्यात “विज़ रेस्टोरेंट” का भ्रमण किया, जो प्रसिद्ध मिशलिन गाइड में सूचीबद्ध एक प्रतिष्ठित पाक संस्थान है।
इस अवसर पर उन्होंने इसके संस्थापक, विश्वप्रसिद्ध सेलिब्रिटी शेफ विक्रम विज से प्रेरणादायक भेंटवार्ता की। शेफ विज ने विश्वविद्यालय के होटल प्रबंधन एवं केटरिंग संस्थान के छात्रों से संवाद स्थापित करने और उन्हें मार्गदर्शन देने की इच्छा जताई।
प्रोफेसर टंडन ने कहा कि “वैंकूवर स्थित ‘विज़ रेस्टोरेंट’ में जाकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हुई — जो मिशलिन गाइड में सूचीबद्ध है और विश्वविख्यात शेफ विक्रम विज द्वारा संचालित है। हमने हमारे होटल प्रबंधन संस्थान के छात्रों के मेंटरशिप को लेकर सार्थक चर्चा की। शेफ विज शीघ्र ही हमारे छात्रों से मुलाकात करेंगे और उन्हें प्रशिक्षण सत्र देंगे।”
ज्ञात हो कि विक्रम विज एक विश्वप्रसिद्ध भारतीय-कनाडाई शेफ, रेस्तरां संचालक, लेखक और उद्यमी हैं। मिशलिन गाइड विश्व के सबसे प्रतिष्ठित रेस्तरां मूल्यांकन प्रणालियों में से एक है, जो अपनी कठोर और गुप्त समीक्षा प्रक्रिया के लिए जाना जाता है।
यह सहयोग डीडीयूजीयू के छात्रों को वैश्विक दृष्टिकोण और व्यावहारिक अनुभव प्रदान करेगा। शेफ विज के साथ होने वाला संवाद अकादमिक और उद्योग के बीच संबंधों को और मजबूत करेगा तथा भावी हॉस्पिटैलिटी पेशेवरों को प्रेरणा देगा।
गुवाहाटी (राष्ट्र की परम्परा)। Rajasthan Royals (RR) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Royal Challengers Bengaluru…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…
उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…
अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…