डीडीयू का अमेरिका की द- अमेरिकन यूनिवर्सिटी फॉर ग्लोबल पीस के साथ समझौता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने द अमेरिकन यूनिवर्सिटी फॉर ग्लोबल पीस, अमेरिका के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह ऐतिहासिक पहल विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन के दूरदर्शी नेतृत्व में संपन्न हुई। पंचशील बालक कॉलेज, नोएडा में आयोजित कार्यक्रम में डीडीयू के पुरातन छात्र, राजदूत पवन पटेल और डॉ. नीरज टंडन साहित अमेरिका के व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार हिज एक्सीलेंसी एंबेसडर डॉ. मार्क बर्न्स और हिज एक्सीलेंसी एंबेसडर डॉ. येसेनिया (जेसी) सांचेस इस ऐतिहासिक समझौते के साक्षी बने। यह समझौता भारत और अमेरिका के बीच शैक्षणिक सहयोग और कूटनीतिक संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक उत्कृष्टता, सांस्कृतिक विनिमय और वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने के साझा संकल्प को दर्शाता है। द अमेरिकन यूनिवर्सिटी फॉर ग्लोबल पीस 126 देशों में कार्यरत एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक संस्थान है। जो शांति अध्ययन और संघर्ष समाधान सहित विभिन्न शैक्षणिक क्षेत्रों में अनुसंधान और शिक्षा को बढ़ावा देती है। इसका मुख्यालय न्यू जर्सी, अमेरिका में स्थित है और इसका संचालन चेयरमैन एवं चीफ रेक्टर, हिज एमिनेंस प्रोफेसर डॉ. मधु कृष्णन के नेतृत्व में हो रहा है। वैश्विक शांति और शैक्षणिक उत्कृष्टता की प्रतिबद्धता को उच्च स्तर पर सराहा गया है। हाल ही में, अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यालय द्वारा एक आधिकारिक पत्र के माध्यम से संस्था द्वारा वैश्विक शांति के प्रयासों की सराहना की गई। इस समझौते के शैक्षणिक सहयोग से अनुसंधान, ज्ञान-विनिमय और अकादमिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देना। संस्कृति और शिक्षा का आदान-प्रदान, संयुक्त अनुसंधान और इंटर्नशिप और स्थायी अकादमिक साझेदारी। इस साझेदारी से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोध और शिक्षा के नए अवसर खुलेंगे और दोनों देशों के शैक्षणिक समुदायों को लाभ मिलेगा। यह समझौता डीडीयू के वैश्विक विस्तार और अंतरराष्ट्रीय अकादमिक उत्कृष्टता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Karan Pandey

Recent Posts

अग्निवीर भर्ती 2026: 8वीं-10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

1 अप्रैल तक करें आवेदन: 8वीं–10वीं पास युवाओं के लिए सेना में बंपर भर्ती नई…

16 minutes ago

आगरा: यूपी बोर्ड परीक्षा से एक दिन पहले 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। Agra के थाना न्यू आगरा क्षेत्र के नगला बूढ़ी इलाके में…

17 minutes ago

महाराजगंज में डीआईजी एस. चनप्पा का वार्षिक निरीक्षण, होली-रमजान पर सख्त अलर्ट

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। Maharajganj में मंगलवार को गोरखपुर परिक्षेत्र के डीआईजी एस. चनप्पा ने…

19 minutes ago

दुनिया भर में YouTube ठप: Downdetector पर रिकॉर्ड शिकायतें

भारत-अमेरिका समेत दुनिया भर में यूट्यूब ठप, लाखों यूज़र्स प्रभावितदुनिया के सबसे बड़े वीडियो स्ट्रीमिंग…

1 hour ago

उत्सव या उत्पात? डीजे की बेकाबू ध्वनि से हर आयु वर्ग संकट में

शादी-ब्याह, जुलूस और सामाजिक आयोजनों में तेज डीजे अब “ट्रेंड” बन चुका है। देर रात…

1 hour ago

मृतक होमगार्ड के परिजनों को 38 लाख की सहायता राशि प्रदान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कलेक्ट्रेट कक्ष में होमगार्ड कंपनी…

1 hour ago