Categories: Uncategorized

सीडीओ की अध्यक्षता में तहसील पयागपुर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए तहसील पयागपुर में मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने एसडीएम पयागपुर राकेश कुमार मौर्या, पीडी डीआरडीए अरूण कुमार सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ फरियादियों की समस्याओं की गम्भीरता पूर्वक सुनवाई की और निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसील अधिवक्ता संघ के प्रतिनिधि मण्डल ने सीडीओ से भेंट कर पूर्व से स्वीकृत सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारम्भ कराये जाने का अनुरोध किया। इस सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी ने नगर पंचायत को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य शीघ्र प्रारम्भ करा दिया जाये ताकि अधिवक्तागण को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
सीडीओ ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरी संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं का निस्तारण करते हुए गरीब व पीड़ित व्यक्तियों को तत्काल न्याय दिलाते हुए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शासकीय योजनाओं से आच्छादित कर मुख्यमंत्र के निर्देशों को अमलीजामा पहनाया जाय। सीडीओ ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया है कि जनसुनवाई में आने वाले सभी गरीब, ज़रूरतमन्द तथा असहाय लोगों की हर संभव मदद भी की जाय तथा उन्हें उनकी पात्रता के अनुसार योजनाओं से लाभान्वित भी किया जाय।
इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी नरेन्द्र तिवारी, जिला गन्ना अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय, सहायक निदेशक मत्स्य डॉ. जितेन्द्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी सूबेदार यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रद्वा पाण्डेय सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी, तहसीलदार, सीडीपीओ व थानाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि तहसील कैसरगंज में अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त हुए 75 प्रार्थना-पत्र के सापेक्ष 08, पयागपुर में प्राप्त 83 प्रार्थना-पत्रों के सापेक्ष 04, तहसील सदर बहराइच में प्राप्त 16 के सापेक्ष 02, मिहींपुरवा (मोतीपुर) में प्राप्त 17 के सापेक्ष 02, महसी में प्राप्त 25 के सापेक्ष 03 व नानपारा में प्राप्त 24 प्रार्थना-पत्रों के सापेक्ष 05 का मौके पर निस्तारण किया गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

8 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

20 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

21 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

21 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

21 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

23 hours ago