डीडीयू के प्रवेश परीक्षाओं की उत्तर कुंजी जारी

  • इंटर के अंकपत्र अपलोड करने हेतु कल तक आखिरी मौका

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की स्नातक और परास्नातक प्रवेश परीक्षाओं की उत्तर कुंजी शनिवार को जारी हो गई। सभी उत्तर कुंजियां विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल www. dduguadmission.in पर उपलब्ध हैं।अभ्यर्थी ओएमआर की अपनी प्रति पर अंकित अपने बुकलेट सीरीज (पी, क्यू ,आर, एस) की उत्तर कुंजी से इसका मिलान कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष स्नातक के 14 तथा परास्नातक के 29 कार्यक्रमों के लिए 27 जून से 9 जुलाई तक दोनों पालियों में प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। अगले सप्ताह परिणामों की घोषणा के बाद ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया प्रारंभ हो जायेगी।

इंटर के अंकपत्र अपलोड करने की कल अंतिम तिथि
स्नातक प्रवेश परीक्षा दे चुके कुछ अभ्यर्थियों ने अभी तक अपनी अर्हता परीक्षा यानी इंटरमीडिएट के अंक और अंकपत्र पोर्टल पर अपलोड नहीं किए है। हालांकि सभी बोर्डों द्वारा इंटरमीडिएट के अंकपत्र काफी पहले ही जारी हो चुके हैं।
ऐसे अभ्यर्थियों को चिह्नित कर उन्हें कई बार संदेश भी भेजे जा चुके हैं। यदि अभ्यर्थी 14 जुलाई तक अपने अंक/अंकपत्र अपलोड नहीं करते तो उनकी रैंकिंग पर इसका प्रभाव पड़ सकता है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

युवा चेहरे पर दांव की चर्चा, बीकापुर में हरिशंकर यादव की सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल

बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…

4 hours ago

किसानों की सिंचाई व्यवस्था मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता: स्वतंत्र देव सिंह

चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…

5 hours ago

तीज की उमंग में सजे हाथ, सेवा भारती ने रचाई संस्कृति की मेहंदी

निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…

5 hours ago

गंगा सिंह सैथवार का दो टूक ऐलान: पांच टिकट दो, तभी सैथवार समाज का साथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…

5 hours ago

बैग में निकली नोटों की गड्डियां, 30 लाख से ज्यादा कैश बरामद; गोरखपुर कनेक्शन की जांच

देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…

5 hours ago