गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने इंडियन इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (आईआईआरएफ) 2025 में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन श्रेणी में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किया है। विश्वविद्यालय ने अखिल भारतीय रैंकिंग में 75वां और उत्तर प्रदेश रैंकिंग में 11वां स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के संकाय, छात्रों और कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रबंधन शिक्षा में नवाचार और व्यावसायिकता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में उच्च गुणवत्ता वाले कार्यक्रम प्रदान कर रहा है। जो छात्रों को सिद्धांत और व्यावहारिक ज्ञान से सशक्त बनाता है। विश्वविद्यालय के विद्यार्थी शीर्ष कॉर्पोरेट संगठनों में अपनी पहचान बना चुके हैं और व्यवसाय एवं प्रबंधन क्षेत्र में डीडीयूजीयू की सशक्त उपस्थिति को दर्शाते हैं।
जम्मू (राष्ट्र की परम्परा)। बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Amarnath Yatra…
इस्लामाबाद/वॉशिंगटन/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच हालिया वार्ता विफल होने के बाद…
इस्लामाबाद वार्ता 2026: शांति की पहल या वैश्विक रणनीति का नया शतरंज? गोंदिया/वैश्विक डेस्क। पश्चिम…
कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…
स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…