डीडीएम स्कूल प्रबंधक हत्याकांड का पर्दाफाश: सौतेले बेटे ने ही करवाई थी हत्या, 50 हजार की दी थी सुपारी

तीन अभियुक्त फरार, दो गिरफ्तार; इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों से खुली साजिश की परतें

रुद्रपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।
रुद्रपुर थाना क्षेत्र स्थित डीडीएम पब्लिक स्कूल के प्रबंधक धनंजय पाल की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने बुधवार को सफल खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस हत्याकांड में मृतक के सौतेले बेटे मृत्युंजय पाल और उसके सहयोगी अमन निषाद को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इस घटना में शामिल तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस की टीमें उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं।

घटना 27/28 जून की रात की है, जब प्रबंधक धनंजय पाल की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतक की पत्नी द्वारा अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

सौतेले बेटे ने रची थी साजिश
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त मृत्युंजय पाल ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि वह संपत्ति और ज़मीन के बंटवारे को लेकर अपने सौतेले पिता धनंजय पाल से नाराज़ था। इसी को लेकर उसने अपने पिता की हत्या की साजिश रची और 50 हजार रुपये की सुपारी देकर उनकी हत्या करवाई।

इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी मिले
पुलिस द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों में अभियुक्तों के बीच हुई बातचीत, लेन-देन से संबंधित इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी प्राप्त हुए हैं, जिससे षड्यंत्र की पुष्टि होती है।

पुलिस की कार्यवाही
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीमें गठित की गई थीं। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) अरविंद कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने सराहनीय कार्य करते हुए दो अभियुक्तों को दबोच लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक श्री वर्मा ने बताया कि—

“यह एक योजनाबद्ध हत्या थी जिसमें परिवारिक विवाद मुख्य कारण रहा। हम इस कांड में शामिल शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। बहुत जल्द सभी आरोपियों को न्याय के कठघरे में खड़ा किया जाएगा।”

फरार अभियुक्तों की तलाश जारी
घटना में शामिल अन्य तीन फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर छापेमारी जारी है। पुलिस ने जल्द ही घटना में प्रयुक्त साधनों और शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी का भरोसा जताया है।


Editor CP pandey

Recent Posts

राजस्थान ने लगाया जीत का चौका, RCB को 6 विकेट से हराया

गुवाहाटी (राष्ट्र की परम्परा)। Rajasthan Royals (RR) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Royal Challengers Bengaluru…

7 hours ago

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

14 hours ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

15 hours ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

15 hours ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

15 hours ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

15 hours ago