पुलिया पर मिट्टी डाले जाने से जल निकासी बाधित, हल्की बारिश में सड़क बनी हादसों का कारण


जनता की शिकायत पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने उठाई आवाज, उपजिलाधिकारी ने दिए जांच के निर्देश

(बृजेश मिश्र की रिपोर्ट)

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर-मैरवा मुख्य मार्ग पर स्थित सोहनपुर बाजार के मध्य की पुलिया दबंगई का शिकार हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, अराजक तत्वों द्वारा उक्त पुलिया को मिट्टी से पाट दिया गया, जिससे जल निकासी पूरी तरह से अवरुद्ध हो गई है। परिणामस्वरूप हल्की बारिश में ही सड़क पर जलभराव हो जाता है और सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। इस स्थिति के कारण आए दिन राहगीर हादसों का शिकार हो रहे हैं, परंतु अभी तक किसी जिम्मेदार अधिकारी या जनप्रतिनिधि द्वारा इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई थी।

स्थानीय जनता की ओर से समस्या को गंभीरता से उठाया गया और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद पांडेय को अवगत कराया गया। उन्होंने मौके की स्थिति का जायजा लेने के बाद मीडिया के माध्यम से अपनी बात रखते हुए पुरानी पुलिया से जल निकासी व्यवस्था को तत्काल बहाल किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह मार्ग अत्यंत व्यस्त रहता है, और इस तरह की लापरवाही किसी बड़े हादसे को जन्म दे सकती है।

इस विषय में जब “राष्ट्र की परम्परा” संवाददाता ने उपजिलाधिकारी रत्नेश कुमार त्रिपाठी से दूरभाष पर वार्ता की, तो उन्होंने बताया कि मामले की वस्तुस्थिति की जांच के लिए राजस्व कर्मियों को निर्देशित कर दिया गया है। आवश्यकतानुसार संबंधित विभाग को कार्रवाई हेतु निर्देश भी दिए जाएंगे।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Editor CP pandey

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

47 minutes ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

51 minutes ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

53 minutes ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

56 minutes ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

1 hour ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

2 hours ago