महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। सिंदुरिया थानाक्षेत्र के ग्राम पतरेंगवां निवासी एक व्यक्ति ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर कहा है कि उसकी बहू और उसका पति अमरनाथ दोनो मिलकर मुझे तथा मेरे छोटे लड़के शेषनाथ के ऊपर बलात्कार का झूठा आरोप लगाकर फर्जी तरीके से फसाना चाहते हैं तथा बार-बार थाने मे हमारे विरुद्ध शिकायत करते रहते है जिससे वह मानसिक और आर्थिक रूप से तंग हो गया है। बीते 20 अप्रैल को अमरनाथ उसका ससुर विनोद और प्रमोद तथा सूरज आदि आये और हमारे घर का ताला तोड़कर घर मे घुस कर गाली गुप्ता देते हुए लाठी डंडे से पीटने लगे, घर मे रखें सामान को तोड़ दिया तथा मेरी पत्नी के विरोध करने पर उसे भी बुरी तरह मारा पीटा जिसमे मुझे ,मेरी पत्नी तथा शेषनाथ को गंभीर चोट लगी है ।इस मारपीट में शेषनाथ के जेब मे रखा 5000रुपये उक्त लोगों द्वारा निकाल लिया गया।सूचना पर पुलिस की 112नंबर की गाड़ी मौके पर पहुंचते ही आरोपी धमकी देते हुए भाग गए।घटना की सूचना लिखित थाने पर देने के बाद भी कोई कार्यवाई नही हुई, छोटेलाल ने एसपी को तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध न्यायोचित कार्यवाही की मांग की है।
24 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आशियाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब कारोबारी…
24 फरवरी राशिफल 2026: ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव24 फरवरी राशिफल के अनुसार मंगलवार का दिन विशेष…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट…
24 फ़रवरी को जन्मे व्यक्तित्व: इतिहास में आज का दिन24 फ़रवरी को जन्मे कई महान…
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। आगामी होली और ईद पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न…