सड़क दुर्घटना में बेटी की हुई मौत तो मां बेटे हुए घायल

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा ) जिले के पवई थाना क्षेत्र के ग्राम चकिया के पास सड़क दुर्घटना में एक स्कूटी चालक युवती की मौत हो गयी जब कि स्कूटी पर सवार मृतक की मां और भाई घायल हो गये। घटना पूर्वांचल एक्सप्रेसवे 191 के पास हुई। वे लोग गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस पर जा रहे थे। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अहरौला पहुंचाया गया है।
जानकारी के अनुसार पवई थाना क्षेत्र के मित्तूपुर गांव निवासी रीना उम्र पुत्री हीरालाल, अपनी मां शोभा देवी पत्नी हीरालाल, भाई नमन उम्र पुत्र हीरालाल को स्कूटी पर बैठाकर रिश्तेदारी जा रही थी।
वह पूर्वांचल एक्सप्रेस के पास गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस पर चढ़कर आगे ग्राम चकिया के पास नीचे उतरने ही वाली थी कि, तभी किसी वाहन ने स्कूटी में धक्का मार दिया। इस दुर्घटना में स्कूटी चालक रीना की मौके पर ही मौत हो गयी मां और बेटे घायल होगए।
घायल मां और भाई को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अहरौला में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।घटना कि सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Editor CP pandey

Recent Posts

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

1 hour ago

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

2 hours ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

2 hours ago

निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, सितंबर तक पूरा होगा कृषि विश्वविद्यालय

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने गुरुवार को निर्माणाधीन महात्मा गौतम…

2 hours ago

मिशन समाधान में बड़ी कार्रवाई: 80 पुराने भूमि विवाद सुलझे, अवैध कब्जे हटाए गए

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में मिशन समाधान के तहत प्रशासन ने राजस्व और पुलिस की…

3 hours ago

गैस एजेंसी में भारी गड़बड़ी उजागर, डीएम के निर्देश पर FIR के आदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के भटनी स्थित सुमित्रा इंडेन गैस सर्विस एजेंसी पर प्रशासनिक जांच…

3 hours ago