संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा ने बताया है कि उप्र सरकार द्वारा प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के स्थानीय दस्तकारों तथा पारम्परिक कारीगरों के विकास हेतु विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना लागू किया गया है। योजनार्न्तगत परम्परागत कारीगर जैसे- बढ़ई, लोहार, राजमिस्त्री एवं मोची के आजिविका के साधनों को सुदृढ़ीकरण करते हुए उनके जीवनस्तर को उन्नत किया जाना है। योजनार्न्तगत परम्परागत कारीगरों को उद्यम के आधार पर कौशल वृद्धि हेतु 06 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है। उक्त हेतु इच्छुक अभ्यर्थी www.diupmsme.upsdc.gov.in पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का चयन करते हुए आनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन पत्र आनलाइन करने की तिथि 16.08.2023 तक निर्धारित की गयी थीl परन्तु निर्धारित तिथि तक बढ़ई, लोहार, राजमिस्त्री एवं मोची ट्रेड के पर्याप्त मात्रा में आवेदन पत्र आनलाइन प्राप्त न होने के कारण आवेदन पत्र आनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि दिनांक 21.08.2023 तक बढ़ाई गयी है।
देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…
बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…