आगरा के कालेजो में 14 से 15 दिसम्बर को काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार सहायक निदेशक (सेवायोजन) चन्द्रचूड दुबे ने अवगत कराया है कि, शासन एवं विभाग के निर्देशानुसार क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आगरा द्वारा, इण्टर कॉलेजों तथा डिग्री कॉलेजों में अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं की, कॅरियर काउन्सिलिंग की जाती है। जिसके तहत उन्हें उनकी योग्यता के अनुरूप विभिन्न सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थानों में, उपलब्ध रोजगार के अवसरों के बारे में परिचित कराने के साथ ही स्वरोजगार विषयक जानकारी प्रदान की जाती है।
इसी कम में 14 दिसम्बर को वी०जे०एल० गर्ल्स डिग्री कॉलेज एत्मादपुर में, 15 दिसम्बर को राजकीय इण्टर कॉलेज आगरा में, 17 दिसम्बर को राजकीय डिग्री कॉलेज फतेहाबाद में, 19 दिसम्बर को एस०एस०ए०डी० जी महाराज इण्टर कॉलेज डौकी में, 22 दिसम्बर को राजकीय डिग्री कॉलेज ऑवलखेड़ा में, 23 दिसम्बर को धन कुँवारी इण्टर कॉलेज आँवलखेडा में, 27 दिसम्बर को सार्वजनिक इण्टर कॉलेज इरादत नगर में कॅरियर काउन्सिलिंग का आयोजन किया जायेगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago