महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। सदर तहसील अंतर्गत धर्मपुर लक्ष्मीपुर देउरवा मार्ग पर स्थित धर्मपुर गांव से होकर जाने वाली देवरिया शाखा नहर के पुल की रेलिंग क्षतिग्रस्त होने से दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती हैं। यह स्थिति कई वर्षों से बनी हैं। इसके कारण छोटी-मोटी दुर्घटनाएं प्रायः होती रहती है। पुल नीचे की तरफ धस गया है।इसी रास्ते से सैकड़ों की तादाद में रोज लोग आते जाते रहते है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यदि पुल की रेलिंग नहीं बना तो किसी दिन बहुत बड़ी घटना घट सकती है। क्षेत्र के कामता बुजुर्ग, मिठौरा,जमुनिया,गंगराई, लक्ष्मीपुर खास, बेलवा बुजुर्ग, रघुनाथपुर,पिपरपाती तिवारी आदि दर्जनों गांवों के लोग अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए जीएम मार्ग पर आते जाते है। दो पहिया , चार पहिया वाहन भी इस इस मार्ग पर अधिक संख्या में आते जाते रहते हैं। आस-पास के गांव सहित क्षेत्र के आधा दर्जन ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन को पत्र लिखकर इस पुल की रेलिंग बनवाने की मांग की। वली मोहम्मद, रामायण यादव, राजेंद्र जायसवाल, राजेश्वर यादव, अशोक जायसवाल, केदारनाथ पांडेय, रामदास, छेदी चौधरी बांकेलाल चौधरी, सरवन यादव, अंकित मणि त्रिपाठी अवधेश संजय मणि त्रिपाठी पप्पू मद्धेशिया,बासपार नूतन के ग्राम प्रधान शेषमणि,संजय बर्मा शेषनाथ चौधरी प्रशासन से इस पुल की रेलिंग बनवाने की मांग की। संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। महुली स्थित शराब की दुकान को हटाने की मांग…
इलाके में और तेंदुओं की मौजूदगी से बढ़ी चिंता शाहजहांपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)l जनपद के थाना…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के सुप्रीमो व कैबिनेट…
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)आगामी होली और ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…
देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया में चर्चित कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या प्रकरण के बाद प्रशासनिक…
मऊ।(राष्ट्र की परम्परा)जनपद मऊ में जिला बचत कार्यालय से जुड़े अभिकर्ताओं के कार्यों को लेकर…