हिट एंड रन कानून के विरोध में हड़ताल पर दैनिक वस्तुएं हुई महंगी

उतरौला/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा ) हिट एंड रन कानून के विरोध में पिछले दो दिनों से जारी ड्राइवरों की हड़ताल का असर क्षेत्र में दिखाई देने लगा है। हड़ताल के कारण क्षेत्र में सब्जी, फल, किराना समेत अन्य सामग्री शहर में नहीं आ पा रही है। इसके कारण जरूरत की सामग्रियों को कम पड़ने का अंदेशा दिखाई देने लगा है। दो दिन से जारी हड़ताल की वजह से सब्जी,फल व खाद्य सामग्री की आपूर्ति प्रभावित हो रही है और दाम बढ़ने लगे हैं। ट्रांसपोर्ट हड़ताल का असर क्षेत्र में साफ देखने को मिल रहा है। सब्जी मंडी में प्याज 25 से 40, हरा मटर 25 से 50, आलू 10 से 20 ,टमाटर 25 से 40 सहित रोजमर्रा की उपयोगी वस्तुओं में भारी उछाल देखने को मिला है। ड्राइवरों के हड़ताल के कारण फलों के दाम में भी भारी वृद्धि हुई है। हड़ताल के कारण सब्जी, तेल, शक्कर सहित अन्य का परिवहन नहीं हो पा रहा है। इससे कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। हड़ताल लंबी चली तो क्षेत्र में शक्कर, आटा, मैदा समेत अन्य सामग्री की दिक्कत हो सकती है। यहां के कुछ समर्थक भी विरोध प्रदर्शन कर वाहन चालकों से समर्थन मांग रहे हैं। इधर शहर में घरेलू सिलेंडर ट्रांसपोर्ट के जरिए ही आते हैं। ऐसे में एक-दो दिन हड़ताल और चली तो सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित होने से किल्लत भी हो सकती है। सीमेंट, संगमरमर, कोटा स्टोन, सरिया अन्य निर्माण सामग्री ट्रांसपोर्ट से आती है।
किराना सामग्री में शक्कर, दाल, तेल की सप्लाई बाहर से होती है। अभी व्यापारियों ने चार-पांच दिन का स्टाक कर रखा है। हड़ताल लंबी चली तो किल्लत आ सकती है। आंदोलन से वाहन मालिकों को भी काफी नुकसान हो रहा है।

Editor CP pandey

Recent Posts

बदलते मिज़ाज को लेकर अलर्ट जारी, जानें पूरी जानकारी

उत्तर प्रदेश में कल का मौसम बड़ा बदलाव दिखा सकता है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ…

12 minutes ago

संघर्षों से संवरता मानव जीवन का पड़ाव

डॉ. सतीश पाण्डेय महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। मानव जीवन एक निरंतर गतिमान यात्रा है, जिसमें हर…

34 minutes ago

मानव जीवन: संघर्ष, सपनों और सफलताओं की अनोखी यात्रा

कैलाश सिंह महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मनुष्य का जीवन किसी सीधी रेखा की तरह नहीं…

37 minutes ago

मनरेगा कर्मियों का मानदेय 30 प्रतिशत बढ़ेगा – मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

रांची ( राष्ट्र की परम्परा) ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की…

40 minutes ago

लहू बोलेगा रक्तदान संगठन ने विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात

रांची (राष्ट्र की परम्परा)विश्व दिव्यांता दिवस के उपलक्ष्य में "लहू बोलेगा" रक्तदान संगठन रांची एवं…

45 minutes ago

मसूरी में 600 प्रशिक्षु आईएएस और एक सवाल

“उंगलियों पर हल होने वाला सवाल और भविष्य के प्रशासकों की तैयारी का सच” मसूरी…

50 minutes ago