ट्रक व बस चालकों की हड़ताल से आम जनजीवन हुआ ठप

चालकों की मांग हिट एंड रन सरकार काले कानून को वापस ले

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा) जिले में प्राईवेट बस व सरकारी बसों ट्रक ड्राइवरों ने दो दिन से चक्का जाम कर रखा है l नए कानून के विरोध में पुरे देश में प्राईवेट बस ट्रक चालकों ने हड़ताल कर दिया हैं, जिससे खाद सामग्री के साथ साथ सब्जियों फलों के दाम बढ़ गए है और बढ़े दाम पर बिक रहा है l ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल का दिखने लगा असर पेट्रोल पंपों पर खत्म होने लगा, पेट्रोल डीजल पेट्रोल पंपों पर लगी लम्बी लम्बी लाइन पेट्रोल लेने में लोगों के छूटे पसीने l जिले के ज्यादातर पेट्रोल पंप हुए खाली नहीं मिल रहा पेट्रोल डीजल। कहीं खत्म हुआ पेट्रोल,डीजल तो कहीं शाम तक हो जायेगा खत्म। पेट्रोल डीजल की बढ़ती किल्लत से आमजन की बढ़ी परेशानी। आम जनजीवन होने लगा ठप रोजमर्रा की वस्तुऐं भी होने लगी मंहगी। बाजारों में खाद पदार्थों पर भी पड़ रहा असर। लगातार जारी हड़ताल ने बढ़ाई आम जनता की मुश्किलें। सरकार के मोटर व्हीकल एक्ट में किये गए संशोधन का विरोध कर रहे हैं वाहन चालक। वाहन चालकों ने बताया कि जब तक काला कानून वापस नहीं लिया जाता तब तक हड़ताल खत्म नही होगी l प्राईवेट बस संचालकों ने अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू किया प्राईवेट बस स्टैंड महामंत्री विक्की ने बताया कि जब तक सरकार हमारी मांगे नही मान लेती हड़ताल नही खत्म होगी l
बस चालकों ने कहा कि हम सब तीन चार सौ की दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का खर्च चलाते हैं , इस कानून के आ जाने से हम लोगों को जेल जाना पड़ेगा और लाखों रूपए जुर्माना भरना पड़ेगा ऐसे काले कानून को सरकार वापस ले l इस दौरान चालक कलीम,रफीक,सफीक, देवेन्द्र,त्रिभुवन सिंह,सुरेश आदि मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

34 minutes ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

43 minutes ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

2 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

3 hours ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

3 hours ago

एनएचएम संविदा कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

आज से लौटे ड्यूटी पर स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर कर्मचारियों की मांग पूरी करने का…

3 hours ago