दबंगो ने 30 साल पुरानी दीवाल गिराई

बालपुर गोंडा।(राष्ट्र की परम्परा)l गुरसड़ा में दबंगों ने परदेश में रह रहे व्यक्ति की 30 साल पुरानी घर की चारदीवारी को बीती रात में गिरा दिया। उनके एक भाई बीच बचाव करने पहुँचे तो दबंगों ने उन्हें भाला-फरसा लेकर दौड़ा लिया। उन्होंने भागकर घर में छिपकर किसी तरह से अपनी जान बचाई। जब यूपी 112 पुलिस को काल करके बुलाया गया तब जाकर दबंगों का तांडव रुका।

मामला थाना कोतवाली करनैलगंज की पुलिस चौकी बालपुर क्षेत्र के गांव गुरसड़ा का है। यहां बुधवार की रात में गांव के दबंगों ने करीब 30 साल पहले बनी पवन कुमार तिवारी के घर की चारदीवारी को गिरा दिया। जब उनके भाई ने इसका विरोध करते हुए बीच बचाव करने का प्रयास किया तो दबंगों ने भाला-फरसा लेकर उन्हें दौड़ा लिया। उन्होंने आनन-फानन में किसी तरह से भागकर अपने घर में छिपकर जान बचाई। दबंगों ने चहारदीवारी में लगे खिड़की दरवाजे भी उखाड़कर अपने साथ ले गये।
इसके बाद काल करके जब यूपी 112 पुलिस बुलाई गई तब जाकर दबंगों का तांडव रुका। पवन कुमार तिवारी नोयडा में सपरिवार रहकर अखबार एजेंसी का काम करते है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी उज्जवल कुमार, पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर व एसडीएम करनैलगंज हीरालाल को फोन करके सूचना दिया। साथ ही सभी अधिकारियों से इस मामले में मदद की गोहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके चलते यहां पर उनके घर में उनके परिवार का कोई नहीं रहता है।उनका घर खाली रहने का दबंगों ने बेजा फायदा उठाया।
प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह से इस बारे में बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनके फोन पर बात नहीं हो पाई। सीओ करनैलगंज मुन्ना उपाध्याय ने बताया इस मामले में कोई जानकारी नहीं है। इसके बारे में कोतवाल करनैलगंज ही कुछ बता सकते है। चौकी प्रभारी बालपुर नीरज सिंह ने बताया कि गृहस्वामी यहां पर नहीं है और न ही मामले की कोई तहरीर दी गई है। वह एक दो दिन में बाहर से जब आ जायेंगे जैसी तहरीर देंगे उसके अनुसार कार्रवाई कर दी जायेगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago