भांटी गांव के किसान के खाते से 2.80 लाख रुपये की साइबर ठगी, क्षेत्र में दहशत का माहौल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के भांटी गांव के किसान सुधाकर राय साइबर अपराधियों के निशाने पर आ गए। ठगों ने चालाकी से उनके बैंक खाते से 2 लाख 80 हजार रुपये उड़ा लिए। यह रकम कुल 19 बार में निकाली गई। घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।

पीड़ित सुधाकर राय के अनुसार, 23 जून को उन्हें एक अज्ञात कॉल आया। कॉलर ने खुद को एक टेलीकॉम कंपनी का कर्मचारी बताते हुए मोबाइल नंबर को 5G में अपग्रेड करने की बात कही। बार-बार कॉल आने से परेशान होकर सुधाकर राय ने फोन काट दिया, लेकिन उसी शाम उनका जियो नंबर अचानक बंद हो गया।

इसके बाद 28 जून को जब उन्होंने जियो सेंटर और आधार केंद्र से संपर्क किया तो हैरान करने वाली जानकारी सामने आई। किसी ने उनके आधार नंबर का दुरुपयोग कर ई-सिम जारी कर लिया और उनका मोबाइल नंबर किसी अन्य डिवाइस पर एक्टिवेट कर दिया गया। जब सुधाकर राय ने बैंक जाकर अपने खाते की जांच कराई तो उनके होश उड़ गए। खाते से 2.80 लाख रुपये की निकासी पहले ही हो चुकी थी।

पीड़ित ने इस मामले की शिकायत साइबर सेल पोर्टल पर दर्ज कराई है और स्थानीय पुलिस को भी सूचना दी है। घटना के बाद क्षेत्र में साइबर ठगी को लेकर दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग की है।

Editor CP pandey

Recent Posts

सिकन्दरपुर में शिवरात्रि पर निकली भव्य शिव बारात, झांकियों ने मोहा मनसिकन्दरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

आदर्श नगर पंचायत सिकन्दरपुर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस…

8 hours ago

पंदह मोड़ पर टेंपो पलटा, चार घायल; दो की हालत गंभीर

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l बलिया–सिकंदरपुर मार्ग पर पंदह मोड़ के सामने रविवार की शाम टेंपो…

8 hours ago

बाबा साहब की जयंती पर आगरा में होगी भव्य भीमनगरी, तैयारियां तेज

आगरा। (राष्ट्र की परम्परा)सामाजिक समरसता और संविधान निर्माता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के…

8 hours ago

एफएसएसएआई ने स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को सिखाए खाद्य सुरक्षा के नियम

आगरा। (राष्ट्र की परम्परा)खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय खाद्य…

8 hours ago

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, गड्ढे में गिरी बाइक से दो युवकों की मौत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र के बेलौली गांव के…

9 hours ago