संस्कारशीलता व संस्कारहीनता

    एक सुंदर वाक़या

हमारी मानसिकता यह दर्शाती है,
हम किसी तथ्य को कैसे समझते हैं,
कोई अपना परोसा भोजन भी किसी
की ज़रूरत देख समर्पित करते हैं।

स्वार्थ में कोई किसी के पेट पर पैर
की ठोकर मारने से नहीं हिचकता है,
पर यह देखा जाता है ऐसे स्वार्थी
लोगों का पेट कभी नहीं भरता है।

कितना प्रभाव पड़ता हमारे संस्कारों
का जो हम अगली पीढ़ी को देते हैं,
यह तय है कि बाँट कर खाने वाले
कभी भी कहीं भी भूखे नहीं रहते हैं।

एक छोटे बच्चे की संस्कारशीलता
की बिना अचरज की एक बताता हूँ,
कल मंदिर में भंडारे का एक भावपूर्ण
एवं मनमोहक सुंदर वृत्तांत सुनाता हूँ।

एक पति-पत्नी अपने बच्चे के साथ
मंदिर में मंगल के भंडारे में आये थे,
अपने साथ अपने छोटे बच्चे को भी
वे उत्साह सहित अपने संग लाये थे।

जब पति पत्नी दोनो ने मुझे आदर
सहित पैर छू कर चरण स्पर्श किया,
छोटे बालक ने ऐसा देख उसने भी
दोनो हाथों से मेरे चरण स्पर्श किया।

मुझे ख़ुशी यह देख हुई कि उस छोटे
बालक में स्वतः संस्कार विकसित हैं,
वैसे देखने में यह बात बहुत छोटी है,
कि हमारे यहाँ छोटे बड़ों के पैर छूते हैं।

पर जब मैं और बहुत से लोगों का
बायें हाथ से नमस्ते करना देखता हूँ,
आदित्य संस्कारहीनता के समक्ष
छोटे बच्चे के सुसंस्कार दर्शाती है।

कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान, चैंपियनों को किया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…

5 hours ago

जिला कारागार व बालगृह का निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं पर प्रशासन सख्त

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को जिला कारागार और राजकीय…

5 hours ago

डिप्टी सीएम के औचक निरीक्षण में खामियां उजागर, सीएचसी फाजिलनगर को सुधारने के सख्त निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को जनपद भ्रमण के दौरान…

6 hours ago

संघर्ष से सफलता तक: कलेक्ट्रेट कर्मचारी बने असिस्टेंट कमिश्नर (सेल टैक्स)

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। देर रात घोषित पीसीएस-2024 के परिणाम ने गोरखपुर कलेक्ट्रेट को गर्व…

6 hours ago

शिलापट्ट अनावरण व मेधावी छात्रों के सम्मान के साथ वार्षिकोत्सव सम्पन्न

बरहज / देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय क्षेत्रान्तर्गत जी० एम० एकेडमी विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक…

6 hours ago

मिशन शक्ति, महिलाओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा और घरेलू हिंसा से बचाव की दी जानकारी

कोपागंज ब्लाक के कोपा कोहना में लगी महिला चौपाल मऊ (राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक के…

6 hours ago