संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में दिनदहाड़े जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के महुई गांव में दो पक्षों में एक जमीन को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पर गोली चला दी। एक पक्ष के धर्मेंद्र यादव की सिर में गोली लगने से मौत हो गई। जबकि परिवार के तीन लोग घायल हो गए।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह ने कहा कि आरोपी इंद्रजीत यादव और अन्य लोग एक प्लॉट पर काम कर रहे थे, जब उनके और पीड़ित परिवार के बीच विवाद हो गया। इंद्रजीत यादव और उसके लोगों ने धर्मेंद्र यादव (30) और उनके परिवार पर लाठी-डंडों व असलहों से हमला कर दिया।
श्री सिंह ने बताया कि आरोपियों में से एक ने धर्मेंद्र यादव पर गोली चलाई और जिसके बाद सिर में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। धर्मेंद्र और घायल परिवार के सदस्यों को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया और घायलों का इलाज चल रहा है।
Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…
फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…
वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…
त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…