मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। मानस परिवार सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्री धाम अयोध्या में 8 अप्रैल से 14 अप्रैल 2025 तक चलने वाले श्रीरामचरितमानस पाठ, महायज्ञ, भण्डारा के आयोजन का निमंत्रण महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मंत्री और भाजपा मुंबई अध्यक्ष आशिष शेलार को दिया गया है। इस निमंत्रण को उन्होंने स्वीकार कर लिया है। ज्ञात हो कि 8 अप्रैल को तुलसी एक्सप्रेस से सैकड़ों मानस मण्डलों का पहला जत्था तथा उद्योग नगरी से दूसरा जत्था भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में प्रस्थान करने वाले है। इस अवसर पर अयोध्या के सुग्रीव किला में लगातार 6 दिन धार्मिक कार्यक्रम के साथ 11 और 12 अप्रैल को अखण्ड श्रीरामचरितमानस पाठ के साथ हवन महाप्रसाद का दिव्य कार्यक्रम का आयोजन संपन्न होगा। इस आयोजन में अयोध्या के सभी साधु संत महंत ,अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। उपरोक्त जानकारी अनुसार मानस परिवार सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद पांडे ने दी है। बता दें कि पिछले साल भी मानस परिवार सेवा ट्रस्ट की ओर से भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में सुग्रीव किला में अखंड श्रीरामचरित मानस पाठ, हवन और भंडारा का आयोजन किया गया था।
देवरिया रोजगार महोत्सव 2026: 24 फरवरी को राजकीय आईटीआई में जॉब का सुनहरा मौका, 15+…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में 22 फरवरी 2026, रविवार को हीरालाल रामनिवास…
जाम में फंसे वाहनों के बीच पहुंची ट्रेन, पांच मिनट रुकी रही बलिया(राष्ट्र की परम्परा)…
मण्डलायुक्त ने दिए जांच के आदेश, टेक्निकल सुपरवाइजर सेवा समाप्त अवर अभियंता के निलंबन की…
शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)जिले में ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कड़ा रुख…
अवैध पार्किंग और ई-रिक्शा की मनमानी पर लगेगी लगाम निर्धारित रूट पर ही चलेंगे ई-रिक्शा…