ऑपरेशन से लौट रही CRPF की गाड़ी खाई में गिरी, तीन जवान शहीद, कई गंभीर घायल

उधमपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के तीन जवान शहीद हो गए और कई अन्य घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब अर्धसैनिक बल की गाड़ी एक ऑपरेशन से लौटते समय लगभग 200 फीट गहरी खाई में गिर गई।

घटना सुबह करीब 10:30 बजे बसंतगढ़ के कदवा इलाके में हुई। हादसे के वक्त CRPF की 187वीं बटालियन का वाहन ड्यूटी से लौट रहा था। वाहन में सवार जवान नियंत्रण खो बैठा और वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया गया।

एडिशनल एसपी उधमपुर संदीप भट ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल जवानों को तुरंत बसंतगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई की हालत गंभीर है। जरूरत पड़ने पर घायलों को बेहतर इलाज के लिए उधमपुर या जम्मू के बड़े अस्पतालों में रेफर किया जाएगा।

ऑपरेशन से लौट रहे थे जवान प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह सभी जवान क्षेत्र में चलाए जा रहे एक विशेष ऑपरेशन में भाग लेने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बसंतगढ़ से कदवा के रास्ते में यह दुखद दुर्घटना घटी। बताया जा रहा है कि जिस मार्ग से वाहन गुजर रहा था, वह अत्यधिक दुर्गम और संकरी थी।

शहीद जवानों के नामों की पुष्टि जारी अभी तक शहीद हुए जवानों के नामों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन CRPF के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और पूरी घटना की जांच की जा रही है। शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को उचित सैन्य सम्मान के साथ उनके गृह जनपद भेजने की तैयारी की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने भी किया मदद हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने भी राहत और बचाव कार्य में अहम भूमिका निभाई। कई ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को खाई से बाहर निकालने में मदद की और उन्हें अस्पताल तक पहुंचाया।

Editor CP pandey

Recent Posts

रांची से उड़ी एयर एम्बुलेंस क्रैश की आशंका, दिल्ली के लिए भरी थी उड़ान

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के…

2 hours ago

दैनिक अंक ज्योतिष: आज का मूलांक और भाग्यांक क्या कहते हैं?

दैनिक अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जीवन पर अंकों का गहरा प्रभाव पड़ता है।…

2 hours ago

24 फ़रवरी को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में अमर हुए ये महान व्यक्तित्व

24 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…

2 hours ago

लखनऊ: 19 साल के बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, शव के किए टुकड़े

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आशियाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब कारोबारी…

2 hours ago

24 फरवरी राशिफल 2026: मंगलवार को हनुमान कृपा से किस राशि को लाभ, किसे सावधानी?

24 फरवरी राशिफल 2026: ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव24 फरवरी राशिफल के अनुसार मंगलवार का दिन विशेष…

2 hours ago