पंथी महेंद्र दास ने खौलते खीर से स्नान कर लोगों को कर दिया आश्चर्यचकित
मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) जनपद के कोपागंज विकासखंड के ग्राम सरवा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी काशीनाथ पूजन समारोह का आयोजन किया गया। पूजन समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पूजन समारोह में पंथी महेन्द्र दास ने अग्नि उत्पन्न किया उसके बाद खौलते खीर से स्नान कर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। पूजन समारोह के दौरान पंथी के करतब देख लोग जयकारा लगाने लगे। कार्यक्रम के दौरान आसपास के हजारों श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा ।
पूजा समारोह के अवसर पर भजन कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया।पूजन समारोह के दौरान पंथी महेन्द्र दास ने लोगों को आशिर्वाद दिया। इस दौरान बीते दिनों जनपद गाजीपुर में हुई करंट से चार लोगों के मौत पर दुख व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु इश्वर से प्रार्थना की गई। इस अवसर पर पूजन आयोजक बृजलाल यादव, संतोष यादव, मनोज यादव, मुन्नी यादव, सुदामा यादव सहित बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल रहे।
बारडोली/गुजरात(राष्ट्र की परम्परा)l बारडोली सरदार वल्लभभाई पटेल की कर्मभूमि पुण्य भूमि जो सुरत जिले में…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मधुबन तहसील क्षेत्र के मित्तूपुर ग्राम की बीएलओ आशा देवी का…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। फरवरी का महीना इस बार आम लोगों के लिए महंगाई का…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और नागरिकों में सुरक्षा…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के घाघरा नदी किनारे स्थित दुहा बिहरा क्षेत्र में इन…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना रामपुर क्षेत्र अंतर्गत लखनौर गांव के निवासी पवन…