कांग्रेस प्रत्याशी के जुलूस में उमड़ा जनसैलाब

ट्रिपल इंजन की सरकार को जनता उखाड़ फेंकेगी-कांग्रेस जिलाध्यक्ष

गाजीपुर(राष्ट्र की परम्परा)l नगर पालिका परिषद का मतदान 4 मई को होना है और मंगलवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस प्रत्याशी हामिद अली के समर्थन में, जिलाध्यक्ष सुनील राम के अगुवाई में नगर में विशाल जुलूस निकालकर नगर की जनता से कांग्रेस के पक्ष में वोट मांगा। डोर टू डोर जनसंपर्क कर कांग्रेसी नेताओं ने भारी संख्या में जुलूस निकाला।
मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी के रोड शो के दौरान कांग्रेस पार्टी के चेयरमैन प्रत्याशी हामिद अली के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं के साथ जगह जगह आमजन भी जुड़ते गए और एक बड़ा जुलूस नगर की विभिन्न सड़कों पर निकला।
इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि जनता जाति धर्म की राजनीति से ऊबकर विकास के मुद्दे पर कांग्रेस को वोट करने जा रही है, उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस प्रत्याशी का विशाल जुलूस और जनसमर्थन ये बता रहा है कि जनता कांग्रेस की जन नीतियों को पसंद कर रही है और कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से जीताना भी चाहती है। वही जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में जनता से वोट मांगा और कहा कि देश, प्रदेश और नगर निकाय में भ्रष्टाचार की गंगा बह रही है। भ्रष्टाचार की इस ट्रिपल इंजन सरकार को जनता उखाड़ फेंकने का मन बना रखी है और इसकी शुरुआत नगर निकाय चुनाव से इस बार होने जा रहा है। वहीं नगर पालिका परिषद, गाजीपुर के चेयरमैन प्रत्याशी हामिद अली ने जनसंपर्क कर लोगों से कहा है कि वे जीतकर नगर पालिका क्षेत्र का समुचित विकास करेंगे और, सड़क नाली और पानी के साथ स्वकर प्रणाली को और सरल करते हुए नगर की जनता को राहत देने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जीत के बाद ये नगर पालिका आदर्श नगर पालिका के रूप में जानी जाएगी।
इस अवसर पर प्रमुख रुप से शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा , एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, प्रदेश सचिव जनक कुशवाहा, बटुक नारायण मिश्रा, परवेज खां, पीसीसी सदस्य लाल साहब यादव, अजय कुमार श्रीवास्तव, सुमन चौबे, दिव्यांशु पाण्डेय, उषा चतुर्वेदी, सुधांशु त्रिवेदी, धर्मेंद्र खरवार, हिमांशु श्रीवास्तव, राम नगीना पाण्डेय, मनीष राय , अनुराग पाण्डेय,सीमा विश्वकर्मा ,राशिद भाई ,लाल मोहम्मद, आदिल अख्तर, रईस अहमद, आलोक यादव, संजय खरवार सूरज खरवार नीरज त्रिपाठी ,आशीष राय, झुन्ना शर्मा, लखन श्रीवास्तव, बाबू खान ,गजनफर रायनी, जफर ,अरशद कुरैशी,राबीन कुरेशी ,महताब अब्बासी, शेरखान आदि सैकड़ों की संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

झोपड़ी पर बुलडोज़र लेकिन मॉल पर खामोशी क्यों?- डॉ सत्यवान सौरभ

हरियाणा (राष्ट्र की परम्परा)भारत के शहरों में अतिक्रमण कोई नई समस्या नहीं है, लेकिन जिस…

47 minutes ago

मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान, विद्यालय में दिखा उत्साह का माहौल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सिसवा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बरवां विद्यापति में सोमवार को मेधावी…

50 minutes ago

लक्ष्य प्राप्ति हेतु पूरी ऊर्जा के साथ परिश्रम ज़रूरी -डॉक्टर अजय

कम्प्यूटर शिक्षा मे सफलता प्राप्त करने पर छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित बरहज/देवरिया(राष्ट्र की…

1 hour ago

मधुमक्खी पालन की तकनीक व व्यावसायिक पहलुओं से रूबरू हुए विद्यार्थी

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर के अंतर्गत संचालित कृषि संकाय के तृतीय…

2 hours ago

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा चूक, गेट तोड़कर घुसी कार; चालक फरार

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में सोमवार को बड़ी चूक सामने…

2 hours ago

सुहागरात पर दुल्हन की सच्चाई से चौंका दूल्हा, मैनपुरी में धोखाधड़ी का मामला दर्ज

मैनपुरी (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र से एक…

4 hours ago