इको टूरिज्म के नाम पर करोड़ों का घोटाला उजागर

देहरादून (राष्ट्र की परम्परा)उत्तराखंड के वन विभाग में एक और बड़ा घोटाला सामने आया है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में पहले हुए भ्रष्टाचार के बाद अब मुनस्यारी में इको हट निर्माण के नाम पर 1.63 करोड़ रुपये के गबन का मामला उजागर हुआ है।

सूत्रों के अनुसार, वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. विनय भार्गव पर वित्तीय अनियमितताओं और शासन के नियमों के खुलेआम उल्लंघन का गंभीर आरोप है। बताया जा रहा है कि इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के नाम पर मुनस्यारी में बनाए गए इको हट्स की लागत को मनमाने तरीके से बढ़ाया गया, और काम का ठेका भी बिना पारदर्शी प्रक्रिया के दिया गया।

डॉ. विनय भार्गव, जो कि पूर्व में मंत्री के दामाद के रूप में भी चर्चित रहे हैं, पहले भी भ्रष्टाचार के मामलों में सवालों के घेरे में रह चुके हैं। अब एक बार फिर उन पर लगे आरोपों के बाद शासन हरकत में आया है।

वन विभाग ने इस घोटाले की सीबीआई और ईडी जांच की सिफारिश की है, ताकि मामले की गहराई से जांच हो सके और दोषियों को सजा दिलाई जा सके।

शासन ने डॉ. विनय भार्गव से 15 दिन के भीतर जवाब मांगा है, और साथ ही इस प्रकरण पर विस्तृत रिपोर्ट भी तलब की गई है।

विधानसभा सत्र से पहले उठा यह मामला राज्य सरकार के लिए गंभीर चुनौती बन सकता है।

➡ क्या इको टूरिज्म भ्रष्टाचार का नया जरिया बनता जा रहा है?
➡ क्या दोषियों को मिलेगा दंड या फिर दबा दिया जाएगा मामला?

Editor CP pandey

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

4 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago