पुलिस के लिए अपराध बनी चुनौती पकड़े गए अपराधी से अब तक नहीं उगलवा सकी कोई राज की बात

बनकटा /देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) मिली जानकारी के मुताबिक नवागत थाना अध्यक्ष बनकटा के सामने अपराधी आए दिन ही अलग अलग प्रकार से चुनौती पेश करते नजर आ रहे हैं। अपराधियों के बेखौफ होने का आलम यह है कि निरंतर नई-नई चुनौती देते नजर आ रहे हैं, जिनमें अभी कुछ रोज पूर्व पहले थम क्षेत्र के तिलौली ग्राम में एक युवक को गोली मारी फिर से सोहनपुर एवं बनकटा बजार से एक ही दिन में दो बाइक की चोरी को अंजाम देते हुए नई चुनौती दे डाली, वहीं दो मोटरसाइकिल के बाद एक बार फिर 13/01/024 की रात करीब 11,30 बजे के आस पास के समय में छितौनी में गांव गांव घूम कर फेरी करने वाले के भेष में घूमने वाले अपराधियों द्वारा डकैती डालने के प्रयास में शोर मच जाने पर ग्रामीण के जरिए 1 अपराधी को पड़कर बनकटा पुलिस के हवाले किए जाने खबर है।
इस बीच थाना थानाध्यक्ष बनकटा का फोन लगाने पर उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया जा सका है। जबकि इस संदर्भ में दूरभाष पर पुलिस चोरों बढ़ते हौसलों को ले कर पुलिस प्रशासन के ही पुलिस क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी से दूरभाष पर जब वार्ता की गई तब उनके द्वारा बताया गया की पकड़े गए युवक/अपराधी से कड़ी पूछताछ की जा रही है किंतु पेशेवर अपराधी की भांति कोई भी राज अभी तक उसने नहीं उगला है इस घटना में सामिल अन्य अपराधियों तक हर हाल में पुलिस प्रशासन पहुंच कर वास्तविक अपराधियों का खुलासा करेगी। इस बीच स्थानीय पुलिस प्रशासन तब विफल नजर आ रहा है। जब यह अज्ञात अपराधी अपने गैंग की सही जानकारी पुलिस को देने के बजाए गलत जानकारी दे कर सही जांच की दिशा आगे बदने से भटका रहा है।सवाल यह भी उठ रहा है कि उत्तर प्रदेश के इस इलाके एवं पूरे देवरिया जिले सहित, कुशीनगर, गोरखपुर, सहित पड़ोसी राज्य बिहार के सिवान, गोपाल गंज, जिले के क्षेत्र कस्बों आदि में बिना पुलिस जांच के बड़े ही आराम से क्वार्टर ले कर एक लम्बे समय से रह कर जनता के नजर में फेरी कर समान बेचने का काम करते जबकि असली काम गिरोह चलाने का करते हैं जो आस पास छोटे बजार तहसीलों पर अपना ठौर बनाए रहते हैं। आखिर इनके जैसे अपराध कर गायब होने वालों को इतनी आसानी से रहने के लिए कमरा बिना पुलिस जांच के कैसे मिल जा रहा है। इसकी जांच सख्ती के साथ जरूरी है ।
इनके ठिकाने, बिहार राज्य के मैरवा बजार प्रखंड मिस्कारहीन ग्राम उत्तर प्रदेश के मझौली राज, सलेमपुर, भाटपार रानी, लार बजार, आदि जगहों पर बताए जाते रहे हैं। इसे ही ले कर भाजपा के नेता अरुण सिंह गुड्डू कई बार आवाज उठा चुके हैं।
जबकि पत्रकार बृजेश मिश्र के द्वारा भी लगातार आवाज उठा के इनके जांच की मांग पूर्व में ही की जाती रही है।
अब जरूरत इस बात की है कि अब से भी इस बड़ी घटना अनहोनी होने से जान बचा कर अज्ञात एक बचे अपराधी को पकड़ कर पुलिस के हवाले करने वाले युवक को पुलिस पुरस्कृत करे और मूल अपराधियों जो भागने में सफल रहे उनकी भी यथा शीघ्र गिरफ्तारी कर। ऐसे तत्वों को क्वार्टर देने वाले मकान मालिक की सघन जांच हो।

Editor CP pandey

Recent Posts

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

4 hours ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

4 hours ago

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान: विजयलक्ष्मी गौतम

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…

4 hours ago

बीबीएयू में बी.टेक. प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जेईई मेन्स स्कोर के आधार पर होगा दाखिला

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

4 hours ago

मनौना धाम जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में पलटी 30 घायल

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा )l तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो…

4 hours ago

निकोबार द्वीपसमूह को बचाने के लिए कांग्रेसियों ने भलुअनी में चलाया हस्ताक्षर अभियान

भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शनिवार को स्थानीय नगर के शिव मंदिर परिसर के पास अखिल भारतीय…

4 hours ago