सृजनकर्ता की संवेदना सृजन है

सृजनकर्ता की संवेदना सृजन है,
सृजनात्मक प्रक्रिया में संघर्ष है,
दृश्यात्मकता स्पष्ट नहीं होती है,
पर रचनात्मकता स्पष्ट होती है।

लकड़ी में कील ठोक दी जाती है,
जो आसानी से नहीं निकलती है,
निकलती तो छेद हमेशा के लिये
उसी जगह लकड़ी में कर जाती है।

हमारे रिश्ते भी इसी तरह होते हैं,
थोड़ी सी अनबन से टूटने लगते हैं,
टूटकर ज़रूरतवश जुड़ भी जाते हैं,
पर परस्पर एक दरार डाल जाते हैं।

रिश्तों की स्थिरता आपसी प्रेम
और व्यवहार पर निर्भर होती है,
धैर्य व त्याग से निभायी जाती है,
तब अमीर,ग़रीब में दोस्ती होती है।

सोने की चैन और चैन से सोना,
दोनों बातों में अन्तर कितना है,
एक अमीर के गले में लटकती है,
दूसरी ग़रीब को सुख चैन देती है।

सुख चैन का जीवन एक सृजन है,
सृजनात्मकता परस्पर मित्रता है,
आदित्य सृजन एक ओर संघर्ष है,
दूसरी ओर संघर्ष सृजन सफलता है।

कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
लखनऊ

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में युवक की निर्मम हत्या, गेहूं के खेत में नग्न अवस्था में मिला शव, इलाके में सनसनी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सुरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा भटजमुआ के पास…

1 hour ago

UP STF खुलासा: सॉल्वर गैंग के जरिए 50 लोग बने सरकारी कर्मचारी, दिव्यांग कोटे में बड़ा फर्जीवाड़ा

UP STF खुलासा: उत्तर प्रदेश में सॉल्वर गैंग के जरिए परीक्षा पास कर सरकारी नौकरी…

1 hour ago

RCB vs SRH: विराट कोहली की मैच जिताऊ पारी, जीत के बाद अनुष्का शर्मा को दिया फ्लाइंग किस

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज धमाकेदार अंदाज में हुआ, जहां रॉयल…

2 hours ago

निचलौल में अवैध खनन का खेल बेखौफ जारी, जंगल और सड़कों को भारी नुकसान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के निचलौल तहसील क्षेत्र में अवैध खनन का काला खेल…

4 hours ago

गोरखपुर विकास प्राधिकरण में कर्मचारी संगठन का चुनाव सम्पन्न

अभय कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष निर्मल सिंह उपाध्यक्ष व पवन त्रिपाठी महामंत्री निर्वाचित गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)lगोरखपुर…

15 hours ago