शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)
गढ़िया रंगीन क्षेत्र में गौशाला ना होने के कारण गोवंश ब्लेड तार से कटकर मौत की आगोश में समा रहे हैं, वही हो रही बारिश में भी किसानों एवं गोवंश को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
आपको बता दें गढ़िया रंगीन क्षेत्र में गौशाला नहीं है जिससे गोवंश एवं किसान दोनों परेशान हैं, वर्तमान में हो रही बारिश से खेत की रखवाली कर रहे किसान एवं आवारा गोवंश को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही ग्रामीणों द्वारा गढ़िया रंगीन बगीचा में गोवंश इकट्ठे हैं जिसमें 20 से अधिक गोवंश घायल हैं, जिसकी सूचना जिम्मेदार अधिकारियों को दी है, लेकिन घायल गोवंश दर्द से तड़प रहे हैं लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौन है, जिससे गोवंश और किसान दोनों परेशान हैं।एक तरफ सरकार गौ माता की पूजा कर रही है और किसान को भी अन्नदाता बता रही है, लेकिन वर्तमान समय में गौमाता और अन्नदाता दोनों परेशान हैं।
सुनीता कुमारी पूर्णियां बिहार भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में समय की गणना केवल दिनों…
बहन की प्रताड़ना से आहत होकर युवती ने लगाई थी फांसी, पुलिस ने की कार्रवाई…
कूटरचना कर लोगों को बनाता था शिकार, पुलिस ने दबोचा आरोपी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गुलरिहा थाना…
एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि…
सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…