लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)
सर्दी की छुट्टियों के दौरान उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में व्यापक साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने का अभियान चलाया जाएगा। 31 दिसम्बर से 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश के बीच नए साल में स्कूलों की साफ-सफाई को लेकर शासन ने स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने सभी जिलों को आदेश भेजते हुए कहा है कि 26 जनवरी तक प्रदेश के सभी परिषदीय विद्यालय पूरी तरह स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित होने चाहिए।
निर्देशों के अनुसार इस अवधि में विद्यालय भवन, कक्षाएं, कार्यालय कक्ष, बरामदे, शौचालय, पेयजल स्थल और रसोईघर सहित पूरे परिसर की नियमित और व्यापक साफ-सफाई कराई जाएगी। परिसर में फैले कचरे और अपशिष्ट पदार्थों के समुचित निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही क्षतिग्रस्त भवनों की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर कराई जाएगी। विशेष रूप से शौचालयों की स्थिति, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था और अन्य जरूरी मरम्मत कार्य समय से पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने ऑपरेशन कायाकल्प के तहत निर्धारित 19 बिंदुओं पर मूलभूत अवस्थापना सुविधाओं को शत-प्रतिशत पूरा कराने पर जोर दिया है। इसके लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को विद्यालयों की नियमित समीक्षा करने और प्रगति की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। उद्देश्य यह है कि विद्यालय केवल पठन-पाठन तक सीमित न रहें, बल्कि स्वच्छता, सुरक्षा और अनुशासन के उदाहरण बनें और विद्यार्थियों को अनुकूल शैक्षिक वातावरण मिल सके।
गौरतलब है कि परिषदीय प्राइमरी स्कूलों में 31 दिसम्बर से 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित है। इस दौरान बच्चों के साथ शिक्षकों को भी अवकाश रहेगा। प्राइमरी स्कूल 15 जनवरी को खुलेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शीतलहर और कड़ाके की सर्दी को देखते हुए 29 दिसम्बर से एक जनवरी तक कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए थे।
देवरिया बरहज में मोहन सिंह सेतु निर्माण को लेकर पूर्व सांसद कनकलता सिंह की मांग,…
आगरा (राष्ट्र की परम्परा)माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा संचालित यूपी बोर्ड हाईस्कूल व…
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ द्वारा 22 फरवरी को वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर…
CCTV में कैद रामपुर हत्या कांड, पत्नी पर भी किया हमला रामपुर (राष्ट्र की परम्परा…
ताज महोत्सव 2026: आगरा मेट्रो से जाएं, जाम से बचें, उत्सव का आनंद लें आगरा…
24 घंटे में चोरी का खुलासा: महराजगंज पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, जेवरात व…