कफ सिरप कांड: लखनऊ में सिपाही आलोक सिंह की कोठी सहित ईडी की 6 शहरों में 25 ठिकानों पर छापेमारी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। यूपी के हाई-प्रोफाइल कफ सिरप कांड में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए छह शहरों में फैले 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। ईडी की टीमें लखनऊ, वाराणसी, अहमदाबाद, जौनपुर, सहारनपुर और रांची में सक्रिय रहीं। लखनऊ में एजेंसी ने मामले के आरोपी सिपाही आलोक सिंह की कोठी और अन्य ठिकानों पर भी छापे मारे।

दीपक मानवानी गिरोह पर बढ़ा शिकंजा

इससे पहले 11 अक्टूबर को कृष्णानगर के स्नेहनगर निवासी दीपक मानवानी को कोडीन युक्त सिरप, टैबलेट, कैप्सूल और इंजेक्शन की अवैध बिक्री के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने उसके दो साथियों—सूरज मिश्र और प्रीतम सिंह—को भी अब गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी आरुष सक्सेना अभी फरार है।

भारी मात्रा में कोडीन युक्त सिरप की बरामदगी

एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा के मुताबिक, 11 अक्टूबर को औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने दीपक मानवानी के घर से भारी मात्रा में कोडीन युक्त सिरप और नशीली दवाएं बरामद की थीं।
पूछताछ में दीपक ने बताया था कि वह यह प्रतिबंधित दवा सूरज मिश्र और प्रीतम सिंह से खरीदकर नशे के आदी लोगों को बेचता था।

ये भी पढ़ें – स्वच्छता कार्यों में करोड़ों की अनियमितता? चनकौली पंचायत पर उठे गंभीर सवाल

दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी

बृहस्पतिवार को पुलिस ने बैकुंठ धाम वीआईपी रोड से सूरज मिश्र (मड़ियांव-फैजुल्लागंज निवासी) और प्रीतम सिंह (महानगर- बादशाहनगर निवासी) को पकड़ा।

• सूरज मूल रूप से सीतापुर के अटरिया सदनपुर का रहने वाला है और “न्यू मंगलम आयुर्वेदिक” के नाम से दवा एजेंसी चलाता है।

• प्रीतम मूल रूप से बहराइच के बाड़ी राजा का निवासी है और पुरनिया स्थित एक फैमिली रेस्टोरेंट में काम करता है।

ईडी की रेड और पुलिस की कार्रवाई के बाद कफ सिरप सिंडिकेट की अवैध सप्लाई चेन पर बड़ा दबाव बना है।

ये भी पढ़ें –घुसपैठियों पर CM योगी सख्त: बरेली में अफसरों को निर्देश—“जीरो टॉलरेंस अपनाएं, कोई बच न पाए”

Karan Pandey

Recent Posts

Eid 2026: ईदगाह पहुंचे पूर्व विधायक राजेश यादव, गले मिलकर दिया भाईचारे का संदेश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पावन Eid al-Fitr के अवसर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक…

3 hours ago

मां चंद्रघंटा के जयकारों से गूंजे मंदिर, श्रद्धा और शक्ति की आराधना में लीन दिखा जनमानस

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पावन चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के…

5 hours ago

वाराणसी कॉलेज में गोलीकांड: क्लासरूम के बाहर छात्र की हत्या, बवाल के बाद आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के प्रतिष्ठित Uday Pratap College में शुक्रवार सुबह उस वक्त…

8 hours ago

बदला मौसम: बारिश से राहत, फसलों को नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में शुक्रवार सुबह को मौसम ने अचानक करवट…

8 hours ago

हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का वातायन विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं कार्यशाला संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…

19 hours ago

स्वच्छता रैली, रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य जागरूकता के साथ एनएसएस शिविर का छठा दिवस संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के…

19 hours ago