एक सप्ताह के अन्दर सफाई नहीं हुई तो होगा अनिश्चित कालिन धरना – विजय
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
रविवार को बरहज नगरपालिका मे व्याप्त भ्रष्टाचार व रेलवे लाईन ढाले के पास नगरपालिका द्वारा, कचरा गिराए जाने को लेकर, सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में, सपा कार्यकर्ताओं ने बरहज रेलवे लाईन ढाले पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा कि सोलह दिसम्बर को हम समाजवादियों ने महामहीम राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी बरहज को सौपा था, और कहा था कि बरहज नगरपालिका में विकास के नाम पर व्यापक भ्रष्टाचार हो रहा है, जबकि विकास के नाम पर कोई काम नहीं हो रहा है। वही कूड़ा गिराए जाने के नाम पर नगरपालिका द्वारा जमीन ली गयीं हैं, लेकिन वहाँ कूड़ा न गिरा कर बड़े पैमाने पर बरहज मेन रोड के नजदीक रेलवे ढाला के पास नगर का कचरा गिराया जा रहा हैं, जिससे अगल बगल के वार्डों मे गन्दगी से बिमारी का भय बना हुआ है, और दो सप्ताह हो गए ज्ञापन दिए हुये, लेकिन प्रशासन सुनने को तैयार नही है अगर चौबीस घंटे के अंदर कोई कार्यवाही नही हुई तो हम समाजवादी कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।इस दौरान मुख्य रूप से अमित यादव, अभिनव कुमार, रोहित मद्देशिया,तारकेश्वर यादव, बादल प्रजाति,अजित कुमार, विकास यादव, विपिन सिंह, सुरेश वर्मा, सतिश कुमार,इत्यादि लोग उपस्थित थे।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सोमवार को समाजवादी पार्टी बरहज के पूर्व प्रत्याशी मुरली मनोहर जायसवाल के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में कथित रूप से फर्जी डिग्री के सहारे संचालित निजी…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)।महिलाओं और बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा और उन्हें न्याय दिलाने के…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…