विकास की बाट जोहता कोपिया का टीला


संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)l जिला मुख्यालय के उत्तर दिशा में स्थित भगवान गौतम बुद्ध की स्थली कोपिया अनुप्रिया टीले का लखनऊ की पुरातत्व विभाग की टीम ने चारो तरफ सीमांकान कार्य विगत वर्षों में कर दिया था। जिससे टीले के सुन्दरीकरण के साथ जल्द विकास की उम्मीद बंधी थी। स्थानीय लोगों में जगी विकास की उम्मीद अभी भी उम्मीद ही है।संत कबीर नगर जिला मुख्यालय से 12 किमी. उत्तर की ओर पर स्थित कोपिया बौद्ध टीला सैकड़ों वर्षों से उपेक्षित है। ऐतिहासिक रूप से ऐसी मान्यता है कि राजकुमार सिद्धार्थ जब दुख के कारण, निवारण और शांति के लिए अपने राजमहल त्याग कर अपने सारथी के साथ सबसे पहले कोपिया टीले पर ही पहुंचे। यही पर उन्होंने तत्कालीन अनोमा नदी (अब आमी) में स्नान कर राजसी वस्त्रों त्याग कर संन्यासी का रूप धारण कर लिए और अपने आभूषण, राजसी वस्त्र आदि सारथी को देकर राजमहल वापस भेज दिया था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस टीले पर विभिन्न देशों इंग्लैंड, अमेरिका आदि देश के रिसर्च स्कॉलर व प्रोफेसर शोध कर चुके हैं। साल 2004 में एशिया के मशहूर रिसर्च सेंटर डेकेन यूनिवर्सिटी, पुणे (महाराष्ट्र) के प्रो. आलोक कुमार ने पांच वर्षों तक लगातार रिसर्च कर टीले की खुदाई की। खुदाई के दौरान बौद्ध कालीन सिक्के, गौतम बुद्ध की मूर्ति, शीशा सहित अनेक अवशेष प्राप्त हुए थे। यही नहीं इस खुदाई के दौरान यहां पर बौद्ध काल में शीशे के कारोबार होने का भी खुलासा हुआ था।साल 2019 में लखनऊ से पुरातत्व विभाग की टीम सर्वेयर मनमोहन डिमरी व विजय त्रिपाठी के नेतृत्व भौतिक निरीक्षण के बाद चारो ओर लगभग 1200 मीटर में सीमेन्ट के एंगेल लगा कर सीमांकान किया है। उन्होंने कहा कि सीमांकन कार्य पूर्ण कर दिया था। जिससे स्थानीय लोगों में उम्मीद बंधी थी कि जल्द ही टीले का विकास कार्य होगाl पर्यटन बढ़ने से स्थानीय लोगों को गांव में ही रोजी-रोटी की व्यवस्था होगीl परंतु अभी भी विकास की बाट जोह रहा है कोपिया का टीलाl

rkpnews@desk

Recent Posts

कांग्रेस ने खोला चुनावी पिटारा: बिहार में 48 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार…

10 minutes ago

प्रशांत किशोर की जन सुराज में शामिल हुए सीमांचल के कद्दावर नेता सरफराज आलम, राजद को बड़ा झटका

पटना/बिहार (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जन सुराज पार्टी के राजनीतिक विस्तार को गुरुवार को मजबूती…

17 minutes ago

पांच साल की बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या मामले में चाचा और साथी को फांसी की सजा

आगरा/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बाह थाना क्षेत्र में डेढ़ साल पहले हुए एक…

53 minutes ago

देवदह बौद्ध स्थल पर तीन दिवसीय महोत्सव का भव्य समापन, पूर्व डीजीपी विजय कुमार ने दिए बुद्ध के उपदेशों पर विचार

महराजगंज/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवां तहसील क्षेत्र के लक्ष्मीपुर ब्लॉक में स्थित प्राचीन बौद्ध…

1 hour ago

पेरू में जेन-जेड आंदोलन भड़का: राष्ट्रपति जेरी के खिलाफ प्रदर्शन में 1 की मौत, 100 घायल; इस्तीफे से इनकार

लीमा/पेरू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पेरू में राष्ट्रपति जोस जेरी के खिलाफ देशभर में फैले…

1 hour ago

धनतेरस 18 अक्टुबर समृद्धि, स्वास्थ्य, आस्था और वैश्विक सांस्कृतिक एकता का प्रतीक पर्व

आधुनिक युग में धनतेरस ने अपने धार्मिक स्वरूप से आगे बढ़कर वैश्विक आर्थिक, सामाजिक और…

1 hour ago