गोरखपुर विश्वविद्यालय में 44वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर समन्वयकों की बैठक सम्पन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में आगामी 44वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों के क्रम में आज कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में दीक्षांत समारोह के लिए गठित विभिन्न समितियों के समन्वयकों ने प्रतिभाग किया। बैठक में यह जानकारी दी गई कि इस वर्ष का दीक्षांत समारोह दिनांक 25 अगस्त 2025 को गंभीरनाथ प्रेक्षागृह, गोरखपुर में आयोजित किया जाएगा। यह विश्वविद्यालय के इतिहास में पहला अवसर होगा जब दीक्षांत समारोह इस नए स्थल पर संपन्न होगा। कुलपति महोदय ने सभी समन्वयकों को निर्देशित किया कि वे आयोजन की गरिमा एवं स्थल की विशिष्टता को ध्यान में रखते हुए सृजनात्मक और प्रभावशाली सुझाव प्रस्तुत करें, ताकि समारोह को एक प्रेरणादायक रूप प्रदान किया जा सके। प्रो. टंडन ने प्रस्तावित किया कि दीक्षांत समारोह की शुरुआत एक भव्य विद्वतजन पदयात्रा से की जाए, जिसमें विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं अधिकारियों की सहभागिता हो तथा यह यात्रा पीएसी बैंड की मधुर धुन पर आयोजित की जाए। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के बाह्य हॉल में विश्वविद्यालय की उपलब्धियों की एक प्रदर्शनी लगाई जाए, जिसमें विश्वविद्यालय द्वारा प्राप्त पेटेंट, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में प्रगति, प्लेसमेंट सेल की गतिविधियाँ तथा सामाजिक सहभागिता से संबंधित योजनाएँ प्रदर्शित की जाएँ।
इस वर्ष दीक्षांत समारोह को और अधिक विशेष बनाने के उद्देश्य से पदक विजेता विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी समारोह में आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया है। उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान किए जाने वाले लगभग 75 पदक विभिन्न दाताओं द्वारा प्रायोजित हैं। कुलपति ने प्रस्ताव दिया कि इन दाताओं एवं उनके परिजनों को भी समारोह में आमंत्रित किया जाए।
बैठक के अंत में कुलपति ने समन्वय एवं विभागीय सहयोग के महत्व को रेखांकित करते हुए सभी समितियों से आग्रह किया कि वे समयबद्ध ढंग से कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करें, जिससे दीक्षांत समारोह को एक स्मरणीय एवं गरिमापूर्ण आयोजन के रूप में संपन्न किया जा सके।

Karan Pandey

Recent Posts

आगरा में विकास कार्यों की होगी परत-दर-परत जांच, अधिकारियों को समयबद्ध रिपोर्ट का निर्देश

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की…

7 hours ago

बच्चों के विवाद में मारपीट, युवक समेत तीन घायल

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l थाना क्षेत्र के बढ़ौना हर्दो चौराहे पर बच्चों के आपसी झगड़े…

8 hours ago

रेट आवेदन प्रक्रिया पूरी, त्रुटि सुधार आज तक होगा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश हेतु आयोजित शोध पात्रता परीक्षा…

8 hours ago

3 मार्च 2026 को चंद्रग्रहण, 4 मार्च को पूरे भारत में मनाई जाएगी होली

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l आगामी 3 मार्च 2026, मंगलवार को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन खग्रास…

8 hours ago

अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी पिंक बस, दो युवक गंभीर घायल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बुधा…

9 hours ago

होली से पहले देवरिया के स्वास्थ्य केंद्रों पर अलर्ट, सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन…

9 hours ago