बाकला की सब्जी से पार्किंसन पर काबू, IIVR का बड़ा शोध

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। पौष्टिक आहारों में शामिल पारंपरिक सब्जी बाकला (फाबा बीन) अब दिमागी रोगों के इलाज में नई उम्मीद बनकर सामने आई है। वाराणसी के शाहंशाहपुर स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (IIVR) के वैज्ञानिकों के शोध में यह सामने आया है कि बाकला की सब्जी पार्किंसन जैसी गंभीर न्यूरोलॉजिकल बीमारी में सहायक साबित हो सकती है।

संस्थान के निदेशक डॉ. राजेश कुमार के अनुसार वैज्ञानिकों ने बाकला की 100 से अधिक प्रजातियों पर अध्ययन किया, जिसके बाद एक उन्नत किस्म ‘काशी संपदा’ विकसित की गई। इस किस्म में एल-डोपा (L-DOPA) नामक प्राकृतिक अमीनो एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में जाकर डोपामिन में बदल जाता है।

ये भी पढ़े – शेखपुर में तिलक समारोह के दौरान युवक की बाइक चोरी

डोपामिन मस्तिष्क की कोशिकाओं को सक्रिय रखने में अहम भूमिका निभाता है। पार्किंसन रोग में डोपामिन बनाने वाली कोशिकाएं नष्ट होने लगती हैं, जिससे हाथ-पैर कांपना, संतुलन बिगड़ना और चलने-फिरने में कठिनाई जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं।

IIVR के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. इंदीवर प्रसाद के अनुसार बाकला के दानों में उच्च मात्रा में प्रोटीन, लाइसिन और लेवोडोपा पाया जाता है। अंकुरित बाकला का सेवन, भुने हुए दाने या आटे के रूप में इसका उपयोग पोषण को और अधिक बढ़ा देता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि काशी संपदा किस्म का व्यापक प्रसार न केवल स्वास्थ्य लाभ देगा, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने में भी सहायक होगा।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2025/11/best-health-life-insurance-in-hong-kong.html?m=1

Karan Pandey

Recent Posts

डीजल माफिया पर शिकंजा, 3550 लीटर डीजल जब्त

डीजल कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: 18 ड्रम हाई स्पीड डीजल जब्त, दो के खिलाफ FIR…

5 hours ago

चेन स्नैचिंग करने वाली महिला गिरफ्तार, 3.5 लाख की सोने की चैन बरामद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए…

8 hours ago

चेकिंग में दो युवक अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

8 hours ago

गैंगस्टर पर पुलिस का शिकंजा, 2.5 लाख की अवैध संपत्ति जब्त

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद में संगठित अपराध और गैंगस्टर गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस…

8 hours ago

प्रेम प्रसंग में नाबालिग की जिद, 200 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ी, डेढ़ घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के झंगहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय हड़कंप…

8 hours ago

राम कथा में उमड़ा आस्था का सागर, धर्म विजय के प्रसंगों ने भावविभोर किए श्रद्धालु

सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पथरा बाजार क्षेत्र के गौरी पाठक गांव में चल…

9 hours ago