भाजपा सरकार के जाने के दिन हो गए हैं तय – अखिलेश प्रताप सिंह
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह प्रेस वार्ता में भाजपा सरकार पर जमकर बरसे
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। आज देश व प्रदेश की आम जनता भाजपा सरकार के नीतियों व सिद्धान्तों से परेशान हो गई है ,अब इस सरकार के जाने का समय तय हो गया है। उक्त बातें मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार की प्रमुख नीति संविदा, शोषण,सताना, संवेदनहीनता व शराब को बढ़ावा देना हो गया है। नौजवानों को स्थायी नौकरी न देकर संविदा कर्मियों के रूप में नौकरी दे कम वेतन देकर शोषण किया जा रहा है। लोकतंत्र में मत विभिन्नता होना स्वभाविक है लेकिन भाजपा के शासन में विपक्ष व सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले लोंगो को सताया जा रहा है। आज नए रोजगार के अवसर सृजन करने के बजाय नई शराब नीति लाकर इसकी दुकान बढ़ाकर नौजवानों को नशा के तरफ ढ़केलने का काम किया जा रहा है।जनपद के बिगड़ते स्वास्थ्य व्यवस्था को बताते हुए अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि यहां का मेडिकल कॉलेज रेफर करने का कॉलेज बन गया है।कुशीनगर व देवरिया जिले के बीच इकलौता मेडिकल कॉलेज होने के बाद भी यहां अधिकांश सुविधा उपलब्ध नहीं है। लोगों को मरीज लेकर मजबूरी में गोरखपुर जाना पड़ता है। यहां का जिला चिकित्सालय खत्म कर दिया गया।अब तक उसका निर्माण कार्य शुरू नही हो सका है। पूरे जनपद में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। उच्च शिक्षा के लिए यहां के विद्यार्थियों को दूसरे शहरों के तरफ मजबूरन जाना पड़ रहा है। भाजपा सरकार जनता से केवल झूठ बोलने का कार्य कर रही है। प्रेस वार्ता के समय निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामजी गिरि, मुकुन्द भाष्कर मणि त्रिपाठी, आनंददेव गिरि,सत्यप्रकाश मणि, समीर पांडेय, मार्कण्डेय मिश्र,राजेश सिंह,धर्मेन्द्र पांडेय आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे।
गुवाहाटी (राष्ट्र की परम्परा)। Rajasthan Royals (RR) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Royal Challengers Bengaluru…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…
उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…
अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…