जनपद में महाशिवरात्रि के दृष्टिगत नामित किए गए मजिस्ट्रेट

2 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, 06 जोनल, 38 सेक्टर मजिस्ट्रेट की हुई है तैनाती

सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु मजिस्ट्रेट गणों की हुई है तैनाती

     कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी महा शिवरात्रि त्यौहार दिनांक 26 फ़रवरी, 2025 को मनाए जाना है, इस अवसर पर जनपद  क्षेत्रअंतर्गत  स्थित सभी शिव मंदिरों में जलाभिषेक के दौरान  अत्यधिक भीड़ होने की संभावना  रहती है तथा मेला/ जुलूस का आयोजन होता है।

इस कार्यक्रम के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा व्यवस्था तथा शान्ति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु जिला मजिस्ट्रेट विशाल भारद्वाज ने जनपद में महाशिवरात्रि के दिन ड्यूटी पर सुपर जोनल मजिस्ट्रेट / जोनल मजिस्ट्रेट तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट, नगर निकाय क्षेत्रवार/ तहसील / पुलिस चौकीवार नियुक्त किए हैं।
जिला मजिस्ट्रेट ने सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र कसया, सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र हाटा, संपूर्ण तहसील क्षेत्र तमकुहीराज, हेतु सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में अपर जिला मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा को नामित किया है, तथा सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र पडरौना, खड्डा, व कप्तानगंज हेतु सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में अपर जिला मजिस्ट्रेट न्यायिक प्रेम कुमार राय को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में नामित किया है।जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र कसया हेतु उप जिलाधिकारी कसया को जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में नामित किया है, इसी प्रकार संपूर्ण तहसील क्षेत्र हाटा के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट हाटा को, सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र तमकुहीराज के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट तमकुहीराज को, संपूर्ण तहसील क्षेत्र पडरौना के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट पडरौना को, संपूर्ण तहसील क्षेत्र खड्डा के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट खड्डा को, संपूर्ण तहसील क्षेत्र कप्तानगंज के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट कप्तानगंज को जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में नामित किया है।
सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में 38 अधिकारियों को नामित किया गया है जिसके अंतर्गत तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी तथा अन्य जनपद, ब्लॉक, तहसील स्तरीय अधिकारियों को पुलिस चौकी वार, कस्बा चौकी वार, प्रमुख चौक वाइज नामित नामित किए हैं। इसके आलावे रिजर्व में 05 जोनल व 05 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नामित किये है।
उन्होंने बताया कि समस्त मजिस्ट्रेट अपने-अपने तैनाती क्षेत्र में भ्रमण कर यह सुनिश्चित कर लेगे कि किसी भी शिव मंदिरों स्थल पर कानून व्यवस्था के दृष्टिगत वहाँ कोई विवाद न हो तथा सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। यदि कोई शान्ति व्यवस्था में बाधा आती है, तो उसके सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी को अवगत करायें तथा सम्बन्धित उप जिला मजिस्ट्रेट व थाना प्रभारी से व्यक्तिगत रूप से मिलकर वस्तुस्थिति से भी अवगत करायेंगे तथा सम्बन्धित चौकी क्षेत्र/थाना क्षेत्र में ही उपस्थित रहेगें तथा भीड़ वाले स्थलों तक कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखना सुनिश्चित करेगें। वर्तमान समय में धारा 163 लागू है। सार्वजनिक स्थल पर कानून व्यवस्था के दृष्टिगत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शान्ति व्यवस्था बनाये रखेंगे। दिनांक 26 फ़रवरी को समस्त मजिस्ट्रेट अपने चौकी क्षेत्र/थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहेगें तथा समय पर आवश्यकतानुसार सम्बन्धित उप जिला मजिस्ट्रेट एवं थाना प्रभारी को सूचना देते रहेगें। समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट चौकी इन्चार्ज, थानाध्यक्ष, पुलिस क्षेत्राधिकारी, उप जिला मजिस्ट्रेट, मुख्य चिकित्साधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद / नगर पंचायतें, अधीक्षण अभियन्ता / अधिशासी अभियन्ता (विद्युत), अग्निशमन अधिकारी के दूरभाष मोबाईल / बेसिक नम्बर भी अपने पास रखेगें। समस्त मजिस्ट्रेट सकुशल त्यौहारों को सकुशल सम्पादन के पश्चात ही ड्यूटी स्थल से सम्बन्धित उप जिला मजिस्ट्रेट को अवगत कराकर डयूटी तैनाती स्थल छोड़ेगे। यदि कोई समस्या उत्पन्न होती है। तो तत्काल पुलिस अधीक्षक, कुशीनगर व अपर जिला मजिस्ट्रेट तथा जिलाधिकारी को अवगत कराया जाना सुनिश्चित करेगें।

उन्होंने बताया कि कलेक्ट्रेट कुशीनगर में इसके लिए एक कन्ट्रोल रूम बनाया गया है, जिसका सम्पर्क नम्बर-05564-240590 है। कन्ट्रोल रूम की प्रभारी, श्री नीरज कुमार गौड़ सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधन सहकारिता, कुशीनगर-7800296766 व आलोक कुमार प्रियदर्शी जिला पंचायत राज अधिकारी, कुशीनगर मो-7834948507 को बनाया गया है जो अपने-अपने स्टॉफ के साथ कन्ट्रोल रूम में उपस्थित रहेगें तथा प्रत्येक अधिकारियों को फोन कर उनकी लोकेशन प्राप्त कर जिलाधिकारी को अवगत करायेंगे। उपरोक्त दिशा-निर्देश केवल गाइड लाईन के रूप में है। मौके पर तैनात कार्यकारी मजिस्ट्रेट / उप जिला मजिस्ट्रेट विवेकपूर्ण ढंग से नियमानुसार कार्यवाही करते हुए समस्या का निराकरण करेगें।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

1 hour ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

2 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

2 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

2 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

2 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

4 hours ago