जिला भाजपा कार्यालय पर संपर्क से समर्थन अभियान की बैठक

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा)|भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर महा संपर्क अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल ने कीl मुख्य अतिथि बहराइच श्रावस्ती की विधान परिषद सदस्य डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी उपस्थित रही। बैठक का संचालन जिला महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया। जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल ने कहा कि पूरे प्रदेश में चल रहे महा संपर्क अभियान कार्यक्रम में संपर्क से समर्थन के लिए सभी जिला पदाधिकारी मोर्चा के अध्यक्ष गण मंडल अध्यक्ष गणों को जितनी संख्या निर्धारित की गई है उसे 15 जुलाई तक अवश्य पूर्ण करें। घर-घर संपर्क अभियान को सक्रियता के साथ 16 जुलाई तक पूर्ण करना है। तीसरा कार्यक्रम टिफिन बैठक कार्यक्रम संगठन को हर मंडल में 16 जुलाई तक पूर्ण करना है। टिफिन बैठक में शक्ति केंद्र संयोजक एवं बूथ अध्यक्ष के साथ उनके द्वारा लाए भोजन को साथ सामूहिक रूप से किया जाना है। मुख्य अतिथि ने सभी से कहा कि यह कार्यक्रम आपका है जितना सुंदर कार्यक्रम होगा उतनी ही सुंदर लोगों के अंदर पार्टी की प्रतिमा स्थापित होगी ।वरिष्ठ नेता नाथ शुक्ला ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राहुल राय,रणविजय सिंह,सुषमा चौधरी पूर्व उपाध्यक्ष पुष्पा चौधरी,उमाशंकर तिवारी,जिला महामंत्री एवं महा संपर्क अभियान नन्हेलाल लोधी,राघवेंद्र प्रताप सिंह,जिला मंत्री हेमा निगम,डॉक्टर डिंपल जैन,सुनील श्रीवास्तव संजय राव,हरेंद्र विक्रम सिंह,रामनिवास जायसवाल,देवेंन्द्र कुमार मिश्र,अनीता जायसवाल,विपिन यज्ञसैनी,अजय प्रताप सिंह,जितेंद्र प्रताप सिंह,शिव सागर गौतम, ब्लाक प्रमुख जय प्रकाश सिंह,राजन सिंह,सच्चिदानन्द पाठक,अजय मिश्रा,रामरूप कोरी,राम सिंह चौहान,ओम प्रकाश यादव,संजय त्रिवेदी,प्रदीप सैनी,शशिकांत त्रिपाठी,राजकुमार शुक्ला,मनीष त्रिपाठी,हेमंत वर्मा, अभय राज सिंह,रामकृपाल,उत्कर्ष श्रीवास्तव,आनंद प्रकाश श्रीवास्तव कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

7 hours ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

7 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…

7 hours ago

सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, 30 दिन में सूचना देना अनिवार्य

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने मेहदावल तहसील में…

7 hours ago

प्रबंधक ने ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधाओ का व्यापक निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने 04 अप्रैल,2026 शनिवार को ज्ञानपुर…

8 hours ago

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 172 शिकायतों की सुनवाई, 22 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की…

8 hours ago