मोबाईल नंबर जिन उपभोक्ताओं बदला उनकी परेशानी ब

सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा)

गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। मोबाइल नंबर बदलने के बाद एजेंसी में समय से सूचना न देने पर उपभोक्ताओं को ओटीपी प्राप्त करने में दिक्कत हो रही है, जिससे गैस बुकिंग प्रभावित हो रही है। वहीं, आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर क्षेत्र में कमर्शियल गैस की बुकिंग न होने से छोटे व्यापारियों के सामने रोज़गार का संकट खड़ा हो गया है।जलपा चौक निवासी मुन्ना मोदी ने बताया कि कई दिनों से कमर्शियल गैस की बुकिंग नहीं हो पा रही है, जिससे दुकान संचालन में भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि एजेंसी स्तर पर समस्या का समाधान नहीं होने से व्यापार प्रभावित हो रहा है। इसी तरह बस स्टेशन चौराहे पर चाय-नाश्ते की दुकान लगाने वाले बड़ा निवासी आशीष कुमार ने बताया कि वह रोज़ सुबह छोला-भटूरा की दुकान लगाते थे, लेकिन गैस सिलेंडर उपलब्ध न होने के कारण पिछले दो दिनों से उनकी दुकान बंद है।छोटे-छोटे दुकानदारों का कहना है कि गैस की कमी और बुकिंग की दिक्कतों के चलते उनका कारोबार ठप पड़ता जा रहा है। उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ रोज़मर्रा की जरूरतों को पूरा करने में भी कठिनाई हो रही है। उपभोक्ताओं ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि गैस बुकिंग व्यवस्था को सुचारू किया जाए और केवाईसी व ओटीपी से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए, ताकि आम जनता और व्यापारियों को राहत मिल एचपी गैस के मैनेजर झुनझुन कुमार ने बताया की लोगो की समस्याओ को दूर किया जा रहा है हमारी गाड़ी गाव गाव घूम रही है पेपर से जो दिक्क़त है उसको हम ठीक कर रहे है

rkpnews@somnath

Recent Posts

जमीन विवाद से बढ़ा तनाव: बुजुर्ग वकील की मौत, प्रधान पर हत्या जैसे आरोप

प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…

52 minutes ago

संस्कार, अनुशासन और आत्मनिर्भरता से ही बनती है विशिष्ट पहचान: वैभव चतुर्वेदी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…

1 hour ago

ग्राम प्रधान के अधिकार छीने जाने से बढ़ी अव्यवस्था ग्रामीणों में आक्रोश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…

2 hours ago

भूमि विवाद निस्तारण व फॉर्मर रजिस्ट्री में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…

2 hours ago

प्रशिक्षण ही आदर्श पुलिसकर्मी की नींव: एसपी शक्ति मोहन अवस्थ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…

4 hours ago

युवाओं को एआई और साइबर सुरक्षा की जानकारी देगा ‘AI for All’ कार्यक्

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर के सहयोग से महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ…

4 hours ago