डॉ. भीमराव अबंडेकर के सम्मान में संविधान गौरव अभियान का आयोजन

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भाजपा मण्डल सलेमपुर द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अबंडेकर के सम्मान में संविधान गौरव अभियान के तहत सहभोज कार्यक्रम का आयोजन सलेमपुर के जमुई मे किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि डॉ.अम्बेडकर के विचारों को भाजपा द्वारा अपनाया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर को हमेशा सम्मान दिया है। भाजपा सरकार ने हमेशा महापुरूषों का सम्मान किया है और संविधान के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व शीर्ष नेतृत्व बीआर अंबेडकर की नीतियों का अनुसरण करते पंक्ति में खड़े हुए आखिरी इंसान तक सब योजनाओं का लाभ पहुंचाने में लगे है।केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार उनके सपनों को पूरा करने के लिए काम कर रही है। गरीबों के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैं। मण्डल अध्यक्ष पुनीत यादव ने कहा कि अभियान का उद्देश्य भारत के संविधान में निहित मूल्यों को जन-जन तक लेकर जाना है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर एक सच्चे राष्ट्रवादी थे जिन्होंने संविधान की आत्मा को परिभाषित किया कांग्रेस पार्टी के विभाजक एजेंडे से राष्ट्र की रक्षा करने में भी उनका अहम योगदान था।जिलामंत्री अभिषेक जायसवाल ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार बाबा साहब के सिद्धांतों के अनुरूप काम कर रही है। भाजपा नेता शेषनाथ भाई ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम मे संचालन अनूप उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम मे आभार कार्यक्रम आयोजन राणा सिंह सैथवार ने व्यक्त की।उक्त कार्यक्रम मे अमरदत्त यादव, कमलेश, अरुण गुप्ता,मुन्ना कुमार, रामआधार, प्रदूमन, पारस नाथ सिंह, सरवन आदि मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

UP Weather News: यूपी में बदलेगा मौसम, 20 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम…

2 hours ago

टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट

ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…

5 hours ago

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

7 hours ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

7 hours ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

7 hours ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

7 hours ago