संविधान दिवस का आयोजन दीवानी न्यायालय सभागार में किया गया

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार शनिवार को संविधान दिवस के, उपलक्ष में जनपद न्यायाधीश, मऊ रामेश्वर की अध्यक्षता में संविधान दिवस का कार्यक्रम दीवानी न्यायालय, मऊ के सभागार में किया गया।
संविधान दिवस के अवसर पर जनपद न्यायाधीश द्वारा सभागार में उपस्थित समस्त न्यायिक अधिकारीगण, बार एसोसिएशन के सम्मानित महामंत्री, अधिवक्तागण, कर्मचारीगण एवं मीडियाकर्मियों को धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने संविधान दिवस के अवसर पर सभागार में उपस्थित समस्त न्यायिक अधिकारीगण, बार के सम्मानित महामंत्री, अधिवक्तागण, कर्मचारीगण एवं मीडियाकर्मियों को संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का सस्वर पाठन किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि, 26 नवम्बर को प्रतिवर्ष संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। संविधान निर्माता डा0 भीमराव अम्बेडकर थे। उन्होंने बताया कि 26 नवम्बर 1949 को देश की संविधान सभा ने मौजूदा संविधान को अपनाया था। इसलिए इसी दिन की याद में हर साल देश में संविधान दिवस मनाया जाता है। इस दिन का मकसद देश के नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ाना है। भारतीय संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था, जिसका जश्न हम लोग हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रुप में मनाते है। इस दिन देश में राष्ट्रीय कानून दिवस भी मनाया जाता है। हर भारतीय नागरिक के लिए 26 नवम्बर संविधान दिवस बेहद गर्व का दिन है। उन्होंने कहा, कोई भी देश बिना संविधान के नहीं चल सकता । संविधान में ही देश के सिद्धांत और उसको चलाने के तौर तरीके होते है। 26 नवम्बर 1949 के दिन देश की संविधान सभा ने संविधान को अपनाया था। जनपद न्यायाधीश ने यह भी कहा कि हमारा संविधान विश्व में सबसे अच्छा सविधान है।
संविधान दिवस के अवसर पर राजबीर सिंह, अपर जनपद न्यायाधीश,पॉक्सो, मऊ , अभिषेक कुमार पाण्डेय, सिविल जज जू0डि0/एफ0टी0सी0, मऊ, सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री ऋषिकेश सिंह, हूॅमा रिजवी, काउन्सलर, परिवार न्यायालय/वरिष्ठ अधिवक्ता, सिविल कोर्ट मऊ ने अपने अपने विचार प्रकट किये।

सभागार में श्रीमती ललिता गुप्ता, अपर जनपद न्यायाधीश, एस0सी0/एस0टी, मऊ, श्री राजवीर सिंह, अपर जनपद न्यायाधीश, पॉक्सो, मऊ, श्रीमती श्वेता चौधरी, सिविल जज सी0डि0,मऊ, श्री अमितमणि त्रिपाठी, न्यायिक मजिस्टेªट, मऊ, सुश्री प्रीति भूषण, प्रधान मजिस्टेªट, किशोर न्याय बोर्ड,मऊ, श्री उत्कर्ष सिंह, सिविल जज जू0डि0 कोर्ट नं0-3, मऊ, श्री शैलेश कुमार सिंह, कोर्ट सं0 4, मऊ, श्री अमित कुमार यादव, सिविल जज जू0डि0 कोर्ट सं0-4, मऊ, श्री अभिषेक कुमार पाण्डेय, सिविल जज जू0डि0/एफ0टी0सी0, मऊ, श्री ऋषिकेश सिंह, महामंत्री सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन, मऊ, श्रीमती हूॅमा रिजवी, काउंसलर, परिवार न्यायालय/वरिष्ठ अधिवक्ता,सिविल कोर्ट,मऊ, श्री सज्जाद हुसेन, अधिवक्ता,सिविल कोर्ट,मऊ तथा कर्मचारीगण एवं मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुॅवर मित्रेश सिंह कुशवाहा द्वारा किया गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

Green Sanvi LPG Tanker: होर्मुज पार कर भारत की ओर बढ़ा टैंकर, जाने कब तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। एलपीजी आपूर्ति को लेकर भारत के लिए एक बड़ी राहत…

6 minutes ago

वेद माता गायत्री: सामाजिक परिवर्तन और आध्यात्मिक चेतना का आधार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आधुनिक युग में जहां भौतिक प्रगति तेजी से हो रही है,…

13 minutes ago

CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…

3 hours ago

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

13 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

13 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

13 hours ago